
Budget 2022: स्मार्टफोन्स और इलेक्ट्रॉनिक आईटम्स होंगे सस्ते? क्या कहता है ये बजट, यहां जानें
AajTak
Budget 2022 में सरकार ने मोबाइल फोन सेक्टर को राहत दी है. वित्त मंत्री ने बजट में मोबाइल फोन चार्जर, ट्रांसफॉर्मर, कैमरा लेंस समेत कई आइटम पर ड्यूटी कम करने का ऐलान किया है. इसके बाद मोबाइल फोन सस्ते होंगे.
बजट 2022 का ऐलान हो गया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को देश का आम बजट पेश किया है. इस बजट के बाद कई चीजों की दाम कम होने की उम्मीद है. इसमें से कुछ मोबाइल फोन में इस्तेमाल किए जाते हैं, जिसके बाद मोबाइल फोन की कीमतों में कमी हो सकती है. सरकार ने बजट ने इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में देश को आत्मनिर्भर बनाने का जोर दिया है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












