
Bucha Massacre: बच्ची को ठंड ना लगे इसलिए कब्र पर रख जाते हैं चाय-चॉकलेट, नरसंहार की एक हृदय विदारक तस्वीर
AajTak
बूचा नरसंहार की तस्वीरों ने दुनिया को हिला दिया था और ये कड़वा सच दिखाया था कि युद्ध में किस तरह इंसानियत खत्म हो जाती है. नरसंहार और क्रूरता के आरोप रूस के सैनिकों पर हैं. उन्हें दुनिया नफरत भरी निगाहों से देख रही है. बूचा की वीभत्स घटना अभी दुनिया के जेहन से उतरी भी नहीं थी कि अब यूक्रेन के शहर बोरोडियांका और मिकोलिव की बारूदी तस्वीरें आई हैं. रिपोर्टिंग के दौरान गौरव सावंत एक ऐसे परिवार से मिले जो सड़क पर रह रहा है. उनकी बच्ची की युद्ध के दौरान मौत हो चुकी है. बच्ची को दफनाने की जगह भी नहीं मिली तो,पास में ही एक गड्ढा खोद कर दफनाया गया. युद्ध विभिषिका ऐसी की परिवार सही से विलाप भी नहीं कर पाया, देखें दिल दहला देने वाली रिपोर्ट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











