
BSF ने नाबालिग बांग्लादेशी लड़की को मानव तस्करों से बचाया, फिर बॉर्डर गार्ड को सौंपा
AajTak
जांच के दौरान लड़की ने बताया कि उसकी उम्र 15 साल है और वो बांग्लादेश के ढाका के फरीदपुर की रहने वाली है. नाबालिग लड़की को मानवीय आधार पर बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड को सौंप दिया गया है.
बंगाल में इन दिनों चुनाव का दौर है. ऐसे में बीएसएफ ने बुधवार को इंटेलीजेंस से मिली बॉर्डर से होने वाली घुसपैठ की जानकारी के बाद एक खुफिया अभियान चलाया. जिसके तहत टीम ने देर रात तीन बजे दो से तीन घुसपैठियों को बॉर्डर के पास देखा. ऐसे में जैसे ही टीम ने घुसपैठियों को वहीं रुकने और सरेंडर करने को कहा, वो भाग निकले. लेकिन इस दौरान उनके साथ एक नाबालिग लड़की को बीएसएफ की टीम ने अपनी हिरासत में ले लिया. हिरासत में ली गई नाबालिग लड़की को पूछताछ के लिए बॉर्डर आउट पोस्ट, झोरपारा लाया गया. जांच के दौरान लड़की ने अपना नाम तनु बेगम (बदला हुआ नाम) बताया. वहीं उसने बताया कि उसकी उम्र 15 साल है और वो ढाका के फरीदपुर की रहने वाली है.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












