
BSF का रसोइया रह चुका शख्स निकला 100 करोड़ की ठगी का मास्टरमाइंड, 12वीं तक पढ़ा, 46 मामलों में भगोड़ा
AajTak
Delhi Police: राजस्थान के ओमा राम मारवाड़ी (38) को क्राइम ब्रांच ने 100 करोड़ की ठगी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. वह राजस्थान में दर्ज धोखाधड़ी के 59 मामलों में वांटेड था. उसने 2004 से 2006 तक BSF में रसोइए के रूप में काम किया है. आरोपी का कहना है कि उसने BSF की नौकरी छोड़ दी, क्योंकि वह अमीर बनना चाहता था.
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक पूर्व रसोइए को गिरफ्तार किया है. पकड़ में आए आरोपी ने महज कुछ ही दिनों BSF इसलिए छोड़ दी थी कि वह अमीर बनना चाह रहा था. अमीर बनने के लिए उसने ठगी का रास्ता चुना और 100 करोड़ की ठगी को अंजाम देकर फरार हो गया. 2008 से 2011 के बीच दर्ज हुए 49 मामलों में राजस्थान पुलिस को ओमा राम की तलाश थी. आरोपी को 46 मामलों में भगोड़ा भी घोषित किया जा चुका है. लेकिन ये शातिर पुलिस को चकमा देने के लिए न सिर्फ अपना नाम बार-बार बदल रहा था, बल्कि शहर भी बदल रहा था. दिल्ली पुलिस ने 6 महीने की कोशिश के बाद ओमा राम को गिरफ्तार कर लिया.
दरअसल, राजस्थान के जोधपुर निवासी ओमा राम को साल 2004 में बीएसएफ में कुक की नौकरी मिली थी. लेकिन 2 साल बाद ही ओमा राम ने यह नौकरी छोड़ दी, क्योंकि उसे जल्दी अमीर बनना था.
नौकरी छोड़ने के बाद ओमा राम ने साल 2007 में अपनी सिक्योरिटी कंपनी शुरू की, और उसमें 60 लोगों को भर्ती किया. फिर इस कंपनी को इसने एक्स सर्विसमैन राकेश मोहन को बेच दिया. इसके बाद 2007 में ही इसने एक एमएलएम कंपनी में एजेंट की नौकरी शुरू की. यहां करीब डेढ़ करोड़ कमाने के बाद उसने यहां भी नौकरी छोड़ दी, और 2009 में आरोपी ने एक अपनी लिमिटेड कंपनी खोली और खुद मैनेजिंग डायरेक्टर बना.
यह कंपनी नए सदस्यों के जुड़ने पर कमीशन देती थी. हर सदस्य को 4000 रुपये जमा करने थे., बदले में उन्हें 400 रुपये का एक सफारी सूट मिलता था. हर मेंबर को कमीशन प्राप्त करने के लिए कम से कम 10 और सदस्यों से जुड़ना पड़ता था. सदस्यों को उनके निवेश पर सुनिश्चित रिटर्न की भी गारंटी दी गई थी. लगातार 1 साल तक हर महीने 2 लाख का बिज़नेस देने वाले को इनाम में एक साल बाद बाइक दी जाती थी. इस तरह हजारों सदस्य जुड़ गए और कंपनी ने लोगों को 100 करोड़ का चूना लगा दिया. कुछ समय बाद कंपनी ने कमीशन देना बंद कर दिया.
साल 2011 में कंपनी के खिलाफ कई क्रिमिनल केस राजस्थान में दर्ज हो गए. इसके बाद ओमा राम वहां से फरार हो गया. और इंदौर पहुंच गया और वहां उसने कोऑपरेटिव सोसाइटी का लाइसेंस ले लिया. ओमा राम वहां राम मारवाड़ी के नाम से रहने लगा.
इंदौर में कई काम धंधों में नुकसान उठाने के बाद ओमा राम दिल्ली आ गया. यहां उसने प्रॉपर्टी डीलिंग का काम शुरू किया. फिर 2018 में इसने कैश बैक बाजार के नाम ग्रॉसरी स्टोर खोला, लेकिन इसमें भी उसे नुकसान हुआ. 2020 में इसके खिलाफ रेप की एफआईआर दर्ज हुई, जिसमें राम मारवाड़ी के नाम से गिरफ्तार हुआ.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.








