
BSEB DElEd 2021: बिहार डीएलएड के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें आवेदन की डिटेल्स
AajTak
बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) के अनुसार DElEd 2020-2022 सत्र के लिए आज यानी 22 जून से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू है, जिसकी अंतिम तिथि 5 जुलाई 2021 है.
Bihar DElEd 2021 Registrations: बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने डीएलएड 2020-2022 सत्र के लिए आज यानी 22 जून से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. BSEB के अनुसार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 5 जुलाई 2021 है. BSEB की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार डीएलएड प्रशिक्षण संस्थानों के प्रिंसिपल 2020-22 के लिए अपने संस्थानों में नामांकित छात्रों की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 22 जून से कर सकते हैं. वहीं, छात्र अपने संबंधित संस्थानों के प्रिंसिपल से फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं. उम्मीदवार द्वारा फॉर्म भरने के बाद उसका सत्यापन किया जाएगा और उसके बाद नियमानुसार रजिस्ट्रेशन पूरा होगा. इस दौरान 400 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. बता दें कि आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 7 जुलाई 2021 है.
Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









