
BSEB बिहार बोर्ड परीक्षा ठीक पहले बदली गाइडलाइंस: अब 5 फरवरी तक चप्पल नहीं, जूते पहन सकेंगे छात्र
AajTak
Bihar Board Exam 2025 Revised Guidelines: BSEB ने ठंड के मौसम को देखते हुए 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए ड्रेस कोड दिशानिर्देशों में संशोधन किया है. इस बार ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए, छात्रों को गर्म कपड़े पहनने की अनुमति दी गई है.
Bihar Board Exam 2025 Guidelines: बिहार बोर्ड परीक्षाएं 2025 एक फरवरी से शुरू होंगी और 25 फरवरी तक चलेंगी. 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा 1 फरवरी से 15 फरवरी तक और 10वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक आयोजित की जाएगी. बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने 2025 की 12वीं बोर्ड परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले ड्रेस कोड में संशोधन किया है. छात्रों को 1 से 5 फरवरी तक जूते-मोजे पहनने की छूट दी गई है.
इससे पहले बिहार बोर्ड द्वारा जारी किए गए एडमिट कार्ड में साफ लिखा था कि छात्रों को जूते और मोजे पहनने की इजाजत नहीं है. अगर कोई छात्र जूते और मोजे पहनकर परीक्षा केंद्र पर आता है तो उसे परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा, लेकिन अब इस नियम में राहत दी गई है.
5 फरवरी तक सर्दी के कपड़े, जूते-मौजे पहन सकते हैं छात्र
BSEB ने ठंड के मौसम को देखते हुए 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए ड्रेस कोड दिशानिर्देशों में संशोधन किया है. पारंपरिक रूप से, BSEB ने परीक्षाओं में अनुशासन बनाए रखने और अनुचित गतिविधियों को रोकने के लिए सख्त ड्रेस कोड लागू किए हैं. हालांकि, इस बार ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए, छात्रों को गर्म कपड़े पहनने की अनुमति दी गई है. वे परीक्षा के दौरान जूते, मोजे और अन्य सर्दियों के कपड़े पहन सकते हैं, जिससे उन्हें ठंड से बचाव में मदद मिलेगी.
परीक्षा के दौरान लागू रहेंगे ये दिशा-निर्देश
परीक्षा के लिए आवश्यक नहीं होने वाली वस्तुएं पहनने या लाने से बचें. परीक्षा हॉल में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जैसे स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, इयरफोन, मोबाइल, कैलकुलेटर आदि नहीं ले जा सकते. इसके अलावा, स्टडी मैटेरियल और किसी भी प्रकार के संचार उपकरण ले जाना सख्त मनाही है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











