
BSc छात्र के मुंह पर गोबर पोता, फिर उस पर पेशाब किया, बॉडी बिल्डर और इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर रजत दलाल गिरफ्तार
AajTak
पीड़ित लड़के ने रजत के साथ जिम में सेल्फी ली थी. जिसके बाद उसने फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर कैप्शन में लिखा कि हर सुबह जिम में तुम्हारा चेहरा देखकर दिन खराब हो जाता है'. रजत दलाल उस पोस्ट से इतना नाराज हो गया और उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर छात्र का किडनैप कर दरिंद्रगी की.
अहमदाबाद पुलिस ने एक बॉडीबिल्डर और इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर रजत दलाल को गिरफ्तार किया है. रजत पर एक छात्र का अपहरण कर उसके साथ दरिंदगी करने का आरोप है. बताया जा रहा है कि रजत दलाल ने छात्र का अपहरण करने के बाद उस पर गोबर भी लगाया. टॉयलेट साफ कराया और छात्र के चेहरे पर पेशाब कर उसे जमकर पीटा साथ ही वीडियो भी बनाया. पीड़ित छात्र की मां ने स्थानीय थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने एक्शन लेते हुए रजत और उसके दो दोस्त कुणाल राणा और शिवम मलिक को गिरफ्तार किया. हालांकि, तीनों को जमानत मिल गई.
पीड़ित साबरमती का रहने वाला है और BSc के पहले वर्ष की पढ़ाई कर रहा है. बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़के ने रजत के साथ जिम में सेल्फी ली थी. जिसके बाद उसने फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर कैप्शन में लिखा कि हर सुबह जिम में तुम्हारा चेहरा देखकर दिन खराब हो जाता है'. रजत दलाल उस पोस्ट से इतना नाराज हो गया कि उसने लड़के का पहले तो जिम में बुलाकर उसका पता पूछा. उसके बाद सोसायटी में उससे मिलने पहुंचा और उसे दोस्तों संग मिलकर अगवा कर लिया.
सोशल मीडिया फिटनेस इंफ्लुएंसर रजत दलाल दोस्तों के साथ गिरफ्तार
रजत दलाल ने कहा कि 'मेरी फोटो पर ऐसा कमेंट लिखकर वायरल करने की तेरी हिम्मत कैसे हुई. मैं तुझे काट डालूंगा' यह बोलकर अपहरण किया. इस मामले पर एसीपी ऐचएम कनसागरा ने कहा कि रजत दलाल ने अपने इंस्टाग्राम आईडी से ध्यान को कॉल किया था और जिम में बुलाया था. लेकिन कुछ देर बाद रजत उसके घर का पता पूछकर वहां पहुंच गया. घर के नीचे से कॉल कर मिलने के लिए बुलाया. रजत अपने दो दोस्त कुणाल राणा और शिवम मलिक के साथ काले रंग की थार में बैठा था. जैसे ही ध्यान उसे पास आया उसने उसे थार में खींच लिया और किडनैप कर अपने साथ ले गया.
BSc छात्र को किडनैप और मारपीट का आरोप
ACP ऐचएम कनसागरा ने बताया कि ध्यान को गाड़ी में बैठाकर रजत दलाल ने उसे धमकाया और कुणाल राणा, शिवम मलिक के साथ मिलकर पीटा और माफी मंगवाई. रजत अपने साथियों के साथ पकड़कर ध्यान को चांदखेड़ा स्थित एक तबेले में ले गया और उसके मुंह पर गोबर लगाकर पीटा. उसे इतने से भी संतोष नहीं हुआ तो वो ध्यान को जगतपुर के पास एक सोसायटी में लेकर गया. जहां ध्यान से उठक बैठक लगवाई इसके बाद फ्लेट में ले जाकर उससे बाथरूम साफ करवाकर और उसके मुंह पर पेशाब भी किया.

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.




