
BSA Gold Star: भारत में इस ब्रिटिश ब्रांड ने की एंट्री, लॉन्च की पहली बाइक गोल्ड स्टार, कीमत है इतनी
AajTak
BSA Gold Star 650 को कंपनी ने अलग-अलग कलर वेरिएंट्स में पेश किया है. रेट्रो-मॉर्डन डिज़ाइन वाली इस बाइक में कंपनी ने 652 सीसी की क्षमता का पावरफुल इंजन इस्तेमाल किया है. बाजार में ये बाइक सीधे तौर पर Royal Enfield को टक्कर देगी.
इंडियन ऑटो सेक्टर के लिए आज एक बड़ा दिन है. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज बाजार में नई महिंद्रा थार रॉक्स लेकर ओला की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल रोडस्टर लॉन्च हुई हैं. अब एक नए ब्रिटिश ब्रांड बर्मिंघम स्मॉल आर्म्स कंपनी (BSA) ने भी आज भारतीय बाजार में दस्तक दे दी है. इंडियन रोड्स पर अपने सफर की शुरुआत करते हुए बीएसए ने आज अपनी पहली मोटरसाइकिल Gold Star 650 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया है.
क्लॉसिक लीजेंड्स जो इंडियन मार्केट में पहले ही जावा और येज्डी को पेश कर चुकी है उसी ने BSA को भी भारत में लॉन्च किया है. आकर्षक लुक और दमदार इंजन से लैस नई Gold Star 650 की शुरआती कीमत 2.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है. रेट्रो-मॉर्डन डिज़ाइन के साथ आने वाली इस बाइक का सीधा मुकाबला रॉयल एनफील्ड के शॉटगन से होगा. जिसकी कीमत 3.59 लाख रुपये से शुरू होती है.
कैसी है Gold Star 650:
बीएसए गोल्ड स्टार को कंपनी ने मॉर्डन क्लॉसिक डिज़ाइन और फीचर्स दिए हैं. राउंड हेडलाइट, कर्वी फेंडर और ढ़ेर सारे क्रोम के साथ पेश की गई इस बाइक में सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है. इस बाइक में स्मार्टफोन चार्ज करने के लिए USB चार्जिंग पोर्ट भी दिया जा रहा है. ये मोटरसाइकिल कई अलग रंगों में बिक्री के लिए उपलब्ध है, जिनकी कीमतें भी अलग-अलग हैं.
Gold Star 650 के कलर वेरिएंट्स और कीमत:
पावर और परफार्मेंस:

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











