
British जिन्हें मौत खींच लाई थी गाजा, कोई ड्यूटी पर था, तो कोई आया था घूमने...
AajTak
Israel- Hamas War: इजरायल और हमास के युद्ध में गाजा के आम लोगों को जान तो गई ही है लेकिन कुछ बाहरी लोग भी थे जिन्हें सिर्फ गलत समय पर गलत जगह होने के खामियाजा भुगतना पड़ा.
इजराइल पर हमास के हमले में हजारों मौतें हुई और जानें कितनों को अगवा किया गया. कई लोग अभी भी लापता हैं. ऐसे में सिर्फ के लिए या नौकरी के लिए दूसरे देशों से आए लोग भी इस जंग का शिकार हो गए, इसमें खास ब्रिटिश नागरिकों की बात करें को कम से कम नौ ब्रिटिश नागरिक मारे गए हैं और लगभग सात लापता हैं। मरने वालों में अधिकतर लोग छुट्टियों पर इज़राइल आए थे. कई लोग ऐसे भी थे जिन्हें गाजा में नहीं होना था लेकिन अचानक प्लान बदल जाने से वे इस हमले का शिकार हुए.
मां बेटी की हत्या, बाप बेटी लापता
याहेल और लियान- इजरायल घूमने आई 13 साल की याहेल, पहले धमाके के बाद बेरी किबुत्ज़ से गायब हो गई। 17 अक्टूबर को उसकी मौत की पुष्टि की गई। किबुत्ज़ पर हुए हमले में उनकी मां लियान शराबी की भी मौत हो गई थी. याहेल की 16 वर्षीय बहन नोइया शराबी और उनके पिता एली शराबी को किडनैप कर लिया गया और वे अभी भी लापता हैं.
हमले से पहले गाजा से निकलना था लेकिन...
डैनी डार्लिंगटन- फ़ोटोग्राफ़र डैनी डार्लिंगटन को हमले से एक रात पहले तेल अवीव के लिए रवाना होना था, लेकिन उन्होंने अपने दोस्त के साथ किबुत्ज़ घूमने के लिए एक और दिन रुकने का फैसला किया. उनकी बहन शेली डार्लिंगटन ने इंस्टाग्राम पर ये जानकारी दी है। उन्होंने कहा, "यह एक ऐसा फैसला था जिससे उसकी जान चली गई और हम सब की जिंदगी बदल गई."
लोगों में बचाने में गंवा दी जान

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











