
BRICS सम्मलेन में पीएम मोदी ने देशों को आपसी सहयोग का दिया मंत्र
AajTak
प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी ने ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लिया है. चीन द्वारा आयोजित इस वर्चुअल सम्मेलन में पीएम मोदी ने कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की है.
चीन द्वारा आयोजित किए गए 14वें ब्रिक्स सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिस्सा लिया. कोरोना की वजह से लगातार तीसरे साल ब्रिक्स का आयोजन वर्चुअल अंदाज में किया गया. सम्मलेन में पीएम मोदी ने कई मुद्दों पर अपने विचार रखे. कोरोना पर भी बात की और ब्रिक्स द्वारा उठाए गए कदमों का भी जिक्र किया.
पीएम मोदी ने कहा कि लगातार तीसरे साल हम ब्रिक्स का आयोजन वर्चुअल अंदाज में कर रहे हैं. अब महामारी का स्केल कुछ कम जरूर हुआ है, लेकिन अभी भी इसके असर साफ देखने को मिल जाते हैं. वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी कोरोना की छाप देखने को मिलती है. मोदी ने इस बात पर खुशी जाहिर की कि पिछले कुछ सालों में सभी के सार्थक प्रयासों की वजह से इस ब्रिक्स की अहमितय काफी ज्यादा बढ़ गई है और अब ये पहले से भी ज्यादा असरदार रूप में काम करता है.
प्रधानमंत्री ने इस बात पर भी संतुष्टि जाहिर की कि अब न्यू डेवलपमेंट बैंक की सदस्यता में वृद्धि देखने को मिली है. इसके अलावा पीएम ने जोर दिया कि आपसी प्रयासों की वजह से ब्रिक्स का हर देश अपने नागरिकों के जीवन में सुधार ला पाया है, उन्हें सीधा लाभ पहुंचा पाया है.
वैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल एक और अहम सम्मेलन में हिस्सा लेने जा रहे हैं. उस सम्मेलन में आतंकवाद, व्यापार, स्वास्थ्य, विज्ञान जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. जानकारी के लिए बता दें कि ब्रिक्स का हिस्सा भारत, चीन, ब्राजील, रूस, दक्षिण अफ्रीका है. पिछले साल इस सम्मेलन की मेजबानी भारत ने की थी. इस बार चीन को ये मौका दिया गया था. अभी तक सिर्फ तीन बार ऐसा मौका आया है जब भारत ने ब्रिक्स सम्मलेन का आयोजन किया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











