
BRICS समिट के लिए आज Russia पहुंचेंगे पीएम मोदी, कजान में जुटेंगे 38 देशों के नेता
AajTak
BRICS Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी BRICS समिट में शामिल होने के लिये आज रूस के कजान शहर पहुंचेंगे. इस समिट के लिये आज कजान में 28 देशों के नेताओं के जुटने की उम्मीद है. इस टेबल पर चीन, ईरान और फिलिस्तीन के अलावा आर्मेनिया और अजरबैजान भी होंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज BRICS समिट के लिये दो दिवसीय (22-23 अक्टूबर) दौरे पर रूस के कजान शहर रवाना होंगे. BRICS सम्मेलन के साथ ही पूरी दुनिया की नजर इस बात पर भी टिकी हुई है कि रूस में पीएम मोदी की किन देशों के प्रमुख के साथ द्विपक्षीय बैठक होगी.
रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार ने कहा है कि पीएम मोदी कजान में BRICS सदस्य देशों के समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे. आज तक के साथ विशेष बातचीत में विनय कुमार ने कहा,'इस सम्मेलन में आर्थिक सहयोग, जलवायु परिवर्तन और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने पर जोर होगा.'
क्या चीन के साथ होगी द्विपक्षीय वार्ता?
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और ईरानी उपसभापति मसूद पेजेशकियन के साथ संभावित बैठकों के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन द्विपक्षीय बैठकों के एजेंडे पर भी काम चल रहा है. उन्होंने कहा,'पीएम मोदी की द्विपक्षीय बैठकों पर विचार किया जा रहा है.'
रूस में भारतीय राजदूत विनय कुमार ने कहा,'इसके लिये अभी इंतजार करना होगा कि कौन सी बैठकें अंत में तय होती हैं. यह बैठक रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 20 महीनों से चल रहे युद्ध के साथ-साथ मिडिल ईस्ट में बिगड़ते संघर्ष के बीच हो रही है.'
जंग के बीच समाधान को लेकर होगी बात!

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











