
BPSC 71st Prelims Admit Card 2025: आज जारी होगा BPSC 71वीं प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड 2025, इस लिंक से करें चेक
AajTak
BPSC 71st Prelims Admit Card 2025: BPSC आज 71वीं प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी करेगा, जिसे उम्मीदवार bpsc.bihar.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं. यह परीक्षा 13 सितंबर को 2 घंटे की होगी, जिसमें 150 ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे.
BPSC 71st Prelims Admit Card 2025: बीपीएसई 71वीं प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड 2025 आज जारी होगा. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) 6 सितंबर को एडमिट कार्ड जारी करेगा. उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in या bpsconline.bihar.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे. यह परीक्षा 13 सितंबर, 2025 को होगी. इसमें कुल 150 ऑब्जेक्टिव प्रश्न होंगे और समय 2 घंटे का होगा.
कितने देर की होगी परीक्षा 71वीं प्रारंभिक परीक्षा 13 सितंबर, 2025 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न (Objective type multiple-choice questions (MCQs)) होंगे और परीक्षा की अवधि दो घंटे की होगी. इसमें 150 प्रश्न होंगे जिनका उत्तर उम्मीदवारों को देना होगा. इसके अलावा, प्रारंभिक परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए 1/3 नेगेटिव मार्किंग होगी. परीक्षा केंद्र कोड और परीक्षा केंद्र का नाम विवरण 11 सितंबर, 2025 से वेबसाइट पर उपलब्ध होगा.
सभी उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर ई-प्रवेश पत्र की एक अतिरिक्त कॉपी ज़रूर ले जानी होगी. परीक्षा के दौरान हस्ताक्षर करने के बाद यह कॉपी निरीक्षक को देनी होगी. ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड करते समय ध्यान रखें कि रोल नंबर और बारकोड साफ-साफ छपा हो. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के तरीके और अन्य जानकारी के लिए ब्लॉग पर ताजा अपडेट देखते रहें.
यहां चेक कर सकते हैं एडमिट कार्ड सबसे पहले bpsc.bihar.gov.in पर जाएं. डिटेल दर्ज करके खाते में लॉगिन करें. एडमिट कार्ड लिंक प्रदर्शित हो जाएगा. लिंक पर क्लिक करें और इसे डाउनलोड करें. आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.
गलत उत्तरों के लिए नेगेटिव मार्किंग प्रीलिम्स परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए 1/3 नेगेटिव मार्किंग होगी.
एक ही पाली में होगी परीक्षा BPSC 71वीं प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2025 लाइव: बिहार प्रीलिम्स परीक्षा एक ही दिन, एक ही पाली में आयोजित की जाएगी. परीक्षा 13 सितंबर को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक होगी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









