
BPSC 71वीं CCE भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 1250 पदों पर होगी नियुक्ति, जानें डिटेल
AajTak
BPSC अधिसूचना 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक 2 जून, 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगा. उम्मीदवार सीधे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस पोस्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की लास्ट डेट 30 जून है.
BPSC 71st CCE 2025 Notification: बिहार लोक सेवा आयोग ने BPSC 71वीं CCE भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. नोटिफिकेशन के अनुसार, बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 1,250 विभिन्न प्रशासनिक पदों पर नियुक्तियों को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है. इस पोस्ट पर 21 साल से लेकर 37 साल तक के उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन की लास्ट डेट 30 जून है. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाना होगा.
71 बीपीएससी अधिसूचना 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? BPSC अधिसूचना 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक 2 जून, 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगा. उम्मीदवार सीधे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस पोस्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की लास्ट डेट 30 जून है.
यहां चेक करें एजुकेशनल क्वालिफिकेशन इस पोस्ट पर आवेदन के लिए आपके पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.












