
Bournvita में ज्यादा शुगर और खतरनाक केमिकल? 1 मिनट के वीडियो पर बवाल और सफाई, जानिए पूरी डिटेल
AajTak
बॉर्नविटा को भारत में बच्चों के दूध में मिलाकर इसलिए पिलाया जाता है, ताकि वह हेल्दी रहें. लेकिन अब इसे लेकर सोशल मीडिया पर तमाम तरह के सवाल उठ रहे हैं. मामले में कंपनी ने भी बयान जारी किया है.
कैडबरी बॉर्नविटा के बारे में लगभग हर कोई जानता है. दूध में मिलाकर पिया जाने वाला ये हेल्थ ड्रिंग घर-घर में मिलता है. इसके दीवाने न केवल बच्चे बल्कि बड़े भी हैं. लेकिन बीते कई दिनों से इस पर विवाद चल रहा है.
एक लड़के ने सोशल मीडिया पर करीब एक मिनट का वीडियो पोस्ट किया था. उसी पर ऐसा हंगामा मचा कि कंपनी सवालों के घेरे में आ गई. लोग भड़के और बॉर्नविटा को बायकॉट करने की मांग उठी. मामला इतना बढ़ा कि कंपनी ने लड़के को लीगल नोटिस तक भेज दिया. जिसके बाद उसे अपना पोस्ट हटाना पड़ा.
वीडियो में क्या कहा गया है?
सोशल मीडिया पर इन्फ्लुएंसर रेवंत हिमतसिंगका ने एक वीडियो शेयर कर बॉर्नविटा की मिठास पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि बॉर्नविटा में भारी मात्रा में शुगर है. इसमें कोको सॉलिड्स और कैंसर पैदा करने वाले रंग हैं. जो बच्चों के लिए हानिकारक हो सकता है. रेवंत एक न्यूट्रिशनिस्ट और हेल्थ कोच भी हैं.
कंपनी ने लिया एक्शन
रेवंत हिमतसिंगका का वीडियो तेजी से वायरल हो गया. सोशल मीडिया पर खूब बहस छिड़ी. ऐसा इसलिए क्योंकि बॉर्नविटा की मार्केटिंग बच्चों के लिए हेल्दी ड्रिंक के तौर पर की जाती है.

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











