
Boss ने आखिरी समय पर कैंसिल की छुट्टी तो Job को मारी लात, चैट पर दिए ऐसे- ऐसे जवाब
AajTak
टिकटॉक पर कर्मचारियों के बुरे बॉस एक्सपीरिएंस पर कहानियां साझा करने वाले माइकल सैन्ज़ ने एक कर्मचारी नोएल और उसके बॉस, निक के बीच की चैट शेयर की. ये चैट हैरान करने वाली थी इसमें दोनों के बीच गरमा गरम बहस थी.
एक ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति ने अपने बॉस से आखिरी मिनट में उसकी छुट्टी कैंसिल करने की कोशिश से जुड़े टेक्स्ट मैसेज से चिढ़कर नौकरी ही छोड़ दी. टिकटॉक पर कर्मचारियों के बुरे बॉस एक्सपीरिएंस पर कहानियां साझा करने वाले माइकल सैन्ज़ ने एक कर्मचारी नोएल और उसके बॉस, निक के बीच की चैट शेयर की.
'आपको दी गई छुट्टी कैंसिल कर दी गई है'
क्लिप में, सैन्ज़ ने खुलासा किया कि पहला मैसेज नोएल के बॉस का था, जिसने नोएल को बताया कि एक अन्य स्टाफ ने इस्तीफा दे दिया है और इसलिए अगले सप्ताह के लिए आपको दी गई छुट्टी कैंसिल कर दी गई है. बॉस ने दावा किया कि जब तक वे कोई रिप्लेसमेंट ढूंढने की कोशिश करेंगे तब तक किसी को छुट्टी नहीं दी जा सकती.
न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, बॉस ने मैसेज भेजा, 'मैंने एचआर को सलाह दी है कि छुट्टियां कैंसिल की जाएं. मैं इसे समझने के लिए आपकी सराहना करूंगा.' मैसेज पढ़ते हुए सैन्ज़ ने बताया कि बिना किसी प्रकार की बातचीत के छुट्टी रद्द करना कितना गलत है. उन्होंने कहा, 'यह आदमी मशीन की तरह बिना बातचीत के काम कर रहा है.'
'मैं अपनी छुट्टी की तारीखें नहीं बदल सकता'
सैन्ज़ के अनुसार, कर्मचारी ने तब जवाब दिया कि हालांकि वह इस बात को समझता है कि कंपनी के लिए यह स्थिति कितनी 'निराशाजनक' होगी, लेकिन वह अपनी छुट्टी कैंसिल नहीं कर सकता क्योंकि बाली में उसके भाई की शादी है. उन्होंने लिखा, 'सभी फ्लाइट्स के लिए पेमेंट कर दिया गया है और मेरे बच्चे शादी की पार्टी में हैं. मैंने इसे सात महीने पहले बुक किया था, इसलिए कैंसिल करना कोई विकल्प नहीं है. मैं छुट्टी पर जाने तक मदद कर सकता हूं, लेकिन मैं अपनी छुट्टी की तारीखें नहीं बदल सकता.'

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.











