
Booster Dose: कोरोना वैक्सीन की तीसरी डोज आज से लगेगी, जानिए हर सवाल का जवाब
AajTak
Booster Dose in India: देश में आज से हेल्थ केयर वर्कर्स और 60 प्लस लोगों को वैक्सीन की बूस्टर डोज दी जाएगी. सरकार की तरफ से पूरी तैयारी कर ली गई है. तीसरी लहर के खतरे के बीच बूस्टर डोज को काफी जरूरी माना जा रहा है.
देश में कोरोना का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है. तीसरी लहर में मामलों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. ऐसे में अब बूस्टर डोज या प्रीकॉशन डोज देने की तैयारी कर ली गई है. आज से हेल्थ केयर वर्कर्स और 60+ जिन्हें कोई comorbidity है, उनको वैक्सीन की तीसरी डोज दी जाएगी. लेकिन इस बूस्टर डोज को लेकर भी कई सवाल हैं, जैसे- कौन सी वैक्सीन लगाई जाएगी? रेजिस्ट्रेशन फिर करवाना होगा या नहीं? कितने टाइम बाद ले सकते हैं बूस्टर डोज? आइए ऐसे तमाम सवालों के जवाब जानते हैं.

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










