
Booking Open: क्यों खरीदनी चाहिए Tata Tiago EV? ये 5 बातें इसे बनाती हैं खास
AajTak
Tata Tiago Electric Car Booking Open: अगर आपका बजट 10 लाख रुपये से कम है और इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं तो Tata Tiago EV सबसे बेहतरीन विकल्प है. इस कार की डिलीवरी जनवरी-2023 से होगी.
देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार की बुकिंग शुरू हो गई है. टाटा मोटर्स (Tata Motors) का दावा है कि Tata Tiago EV देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है, जिसकी बुकिंग 10 अक्टूबर से ओपन हो गई है. टाटा ने इस इलेक्ट्रिक कार को भारतीय बाजार में पिछले महीने ही उतारा है.
दरअसल, अगर आपका बजट 10 लाख रुपये से कम है और इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं तो Tata Tiago EV सबसे बेहतरीन विकल्प है. इस कार की डिलीवरी जनवरी-2023 से होगी.
अब आपको बताते हैं, कैसे टियागो खरीदना फायदे का सौदा है?
1. टियागो की कम कीमत
Tata Tiago EV (Base Model) की कीमत 8.49 लाख रुपये है, जबकि टॉप वैरिएंट की कीमत 11.79 लाख रुपये है. वहीं Tata Tiago Petrol की शुरुआती कीमत 5.39 लाख रुपये है. पेट्रोल के मुकाबले इलेक्ट्रिक टियागो कार 3.10 लाख रुपये ज्यादा महंगी है. इलेक्ट्रिक बेस मॉडल के लिए ग्राहकों को पेट्रोल वैरिएंट के मुकाबले 58% ज्यादा कीमतें चुकानी होंगी.
लेकिन जब Tata Nexon EV की पेट्रोल वाली नेक्सॉन से तुलना करते हैं, उसके मुकाबले Tata Tiago EV की कीमत बेहद कम लगती है. Tata Nexon EV (Base Model) की शुरुआती कीमत 14.99 Lakh रुपये है, जबकि पेट्रोल वाली Nexon की शुरुआती कीमत 7.60 लाख रुपये है. पेट्रोल के मुकाबले इलेक्ट्रिक वाली नेक्सॉन की कीमत दोगुनी है. लेकिन Tiago EV की कीमत पेट्रोल वाली टियागो के मुकाबले केवल 58% ज्यादा है.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












