
Book My Show की सर्विस दोबारा हुई शुरू, सोशल मीडिया पर छाया ट्रेंड
AajTak
Book My Show की सर्विस रविवार दोपहर को अचानक ठप हो गईं. इसको लेकर कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा और दोपहर यह X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) पर यह टॉप में ट्रेंड करने लगा.
Book My Show की सर्विस रविवार दोपहर को अचानक ठप हो गईं. इसको लेकर कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा और दोपहर 12 के आस-पास X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) पर यह टॉप में ट्रेंड करने लगा. इस प्लेटफॉर्म पर Coldplay की टिकट बुकिंग के साथ ही यह पोर्टल डाउन हो गया. हालांकि कुछ समय के बाद ये सर्विस दोबारा ठीग हो गईं.
कई यूजर्स ने X प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया. हैशटैग #BookMyShow का इस्तेमाल करते हुए कई यूजर्स ने बताया कि वे इस ऐप की सर्विस को एक्सेस नहीं कर रहे हैं. दुनियाभर में आउटेज को ट्रैक करने वाली वेबसाइट डाउन डिटेक्टर ने अभी इसको कंफर्म नहीं किया है.Book My Show एक बुकिंग प्लेटफॉर्म है. जहां से यूजर्स अपने लिए मूवी, स्पोर्ट्स या फिर किसी लाइव कॉन्सर्ट की बुकिंग कर सकते हैं.
Coldplay एक ग्लोबल म्यूजिक बैंड है. यह पूरी दुनिया में पॉपुलर है. भारत में इस बैंड का टूर अगले साल होने वाला है, जिसकी बुकिंग अभी से शुरू हो रही हैं. भारत में इस बैंड का प्रोग्राम भारत में 9 साल में पहली बार आयोजित होने जा रहा है.
यह भी पढ़ें: Samsung का बड़ा धमाका, 15 हजार रुपये सस्ता हुआ ये खास फोन
X प्लेटफॉर्म पर इसको लेकर ट्रेंड टॉप पर करने लगा. #BookMyShow हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए कई लोगों ने पोस्ट किया. यहां कई लोगों ने अपनी परेशानी को बताया और कहा कि यह ऐप काम नहीं कर रहा है. इसको लेकर कई मीम्स सामने आ चुके हैं.
यह भी पढ़ें: आधी कीमत में मिल रहा है Samsung का बड़ा Smart TV, Flipkart पर बंपर ऑफर

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











