
Bluetooth Calling वाली सस्ती स्मार्टवॉच लॉन्च, कीमत 2,000 रुपये से कम, बिना फोन टच किए करें बात
AajTak
भारत में Ambrane Wise Roam स्मार्टवॉच लॉन्च हो गई है. इसकी कीमत 2000 रुपये से कम है. लेकिन, इसमें Bluetooth Calling फंक्शनलिटी दी गई है.
Ambrane ने अपनी नई स्मार्टवॉच सीरीज Wise Roam लॉन्च कर दी है. इस अफोर्डेबल स्मार्टवॉच में Bluetooth calling और 100+ क्लाउड-बेस्ड वॉच फेस दिए गए हैं. इस स्मार्टवॉच में वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP68 रेटिंग दी गई है.
Ambrane Wise Roam की कीमत
Ambrane Wise Roam को ई-कॉमर्स साइट Flipkart के लिए बेचा जा रहा है. इस स्मार्टवॉच की कीमत 1,799 रुपये रखी गई है. इस स्मार्टवॉच को Jade ब्लैक, स्टोन ग्रे और Fern ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है.
Ambrane Wise Roam के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
Ambrane Wise Roam स्मार्टवॉच में 1.28-इंच की सर्कुलर LucidDisplay और एक 2.5D कर्व्ड ग्लास दी गई है. इसकी स्क्रीन 450 निट्स तक की ब्राइटनेस के साथ आती है. इसमें थिएटर मोड का भी सपोर्ट दिया गया है. जिससे ब्राइटनेस को कम करके वाइब्रेशन को लो कर दिया जाता है.
ये भी पढ़ें:- Realme का सस्ता 5G स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 12,000 रुपये से भी कम, दिए गए हैं कई बेहतरीन फीचर्स

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











