
Bluetooth Calling के साथ Pebble की नई स्मार्टवॉच लॉन्च, मिलेगा वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट, जानें कीमत
AajTak
Pebble Cosmos Prime स्मार्टवॉच को Bluetooth Calling फीचर के साथ लॉन्च कर दिया गया है. इस स्मार्टवॉच में वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया गया है. पनी का दावा है कि इसकी एवरेज बैटरी लाइफ 5 दिन तक की है. इसमें 100 से ज्यादा वॉच फेस दिए गए हैं.
Pebble ने अपनी नई स्मार्टवॉच लॉन्च कर दी है. कंपनी ने इस स्मार्टवॉच का नाम Cosmos Prime रखा है. ये स्मार्टवॉच Bluetooth Calling फीचर के साथ आती है. फोन में 1.91-इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है. इसके अलावा ये वॉच कई हेल्थ रिलेटेड फीचर्स के साथ आती है.
कंपनी ने इसमें रिर्वसिबल मैग्नेटिक स्ट्रैप्स का भी इस्तेमाल किया है. इससे आसानी से इसे पहना जा सकता है. कंपनी का दावा है कि इसकी एवरेज बैटरी लाइफ 5 दिन तक की है. जबकि स्टैंडबाय पर ये 15 दिन तक साथ निभा सकती है. इस स्मार्टवॉच में 100 से ज्यादा वॉच फेस दिए गए हैं.
Pebble Cosmos Prime की कीमत
इस स्मार्टवॉच की कीमत 3,699 रुपये रखी गई है. हालांकि, ये लिमिटेड टाइम के लिए ही है. बाद में कंपनी इसकी कीमत को बढ़ा सकती है. Pebble Cosmos Prime को ई-कॉमर्स साइट ऐमेजॉन और पेबल की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकता है. ऐसे में ये डिवाइस 4 हजार से कम में एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है.
स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
पेबल ने बताया है कि इस स्मार्टवॉच एक्टिविटी ट्रैक की जा सकती है. इसके अलावा इसमें कई एडवांस हेल्थ रिलेटेड फीचर्स दिए गए हैं. इस वॉच में ऑलवेज ऑन डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 100 से ज्यादा वॉच फेस दिए गए हैं. इसमें 1.91-इंच की स्क्रीन दी गई है. ये स्क्वायर डायल के साथ आती है.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












