
Blue Line Metro: दिल्ली मेट्रो में 'मुंबई लोकल' जैसी मारामारी, घंटों अटके रहे पैसेंजर, देखें अंदर की तस्वीरें और वीडियो
AajTak
Blue Line Metro News Today: मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन की भीड़ सबने देखी है. कुछ ऐसा ही हाल आज दिल्ली मेट्रो का भी हुआ. यहां ब्लू लाइन में फिर दिक्कत आ गई थी.
Blue Line Metro News Today: दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन का हाल आज 'मुंबई लोकल' जैसा हो गया. हर तरफ भीड़ ही भीड़ और 20 से 30 मिनट का वेटिंग टाइम. यह सब सुबह-सुबह के वक्त हुए जब लोग अपने दफ्तर जाने के लिए निकले थे. ऑफिस पहुंचने में तो लोगों को देरी हुई ही, इसकी वजह से जो परेशानी हुई सो अलग. परेशान हुए यात्रियों ने फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करके अपना दर्द बयां किया है.
दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन में अभी सोमवार को भी परेशानी आई थी. लगभग वैसी ही दिक्कत अब आज भी आ गई. मेट्रो ने कुछ घंटे बाद इस दिक्कत को ठीक कर दिया लेकिन परेशानी उसके बाद भी खत्म नहीं हुई थी.
Emergency exit after Delhi Metro’s Blue Line snag…..What a day😑 #delhimetro #dmrc #blueline #passengers #delay #terminates pic.twitter.com/f7CeFVYxhj
सोमवार को पक्षी के टकराने की वजह से ओवरहेड वायर में दिक्कत आ गई थी. लगभग ऐसी ही दिक्कत आज भी आई.
Write "The day Delhi Metro turned in to Mumbai Local" #delhimetro pic.twitter.com/pV4DOMKDoY
दिक्कत यमुना बैंक और इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के बीच हुई थी. यमुना बैंक स्टेशन इंटरचेंज स्टेशन है. मतलब यहां से यात्री दूसरी मेट्रो भी पकड़ते हैं. इसलिए नोएडा और वैशाली की तरफ जाने वाली लाइनों पर इसका असर पड़ा. परेशानी सुबह 7 बजे से ही शुरू हो गई थी और तकरीबन 10 बजे तक जाकर इस गड़बड़ी को ठीक किया जा सका.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.





