
Blinkit पर सिर्फ 10 मिनट में मिलेगी Ambulance, कंपनी ने शुरू की नई सर्विस
AajTak
Blinkit ने 10 मिनट Ambulance Service शुरू की है. इसके तहत फिलहाल गुरुग्राम में लोग ऐप से ही एंबुलेंस मंगवा सकेंगे. 2000 रुपये फ्लैट रेट पर बुक करने का ऑप्शन है. हालांकि इन एंबुलेंस में वेंटिलेटर सपोर्ट नहीं होगा. कंपनी ने कहा है कि आने वाले टाइम में दूसरे शहरों में भी इसकी सर्विस बढ़ाई जाएगी.
क्विक कॉमर्स प्लैटफॉर्म Blinkit ने एक बड़ा ऐलान किया है. अब यूजर्स Blinkit से Ambulance भी बुलवा सकेंगे. कंपनी ने कहा है कि आज से ही गुरुग्राम में ये सर्विस शुरू की जा रही है.
Blinkit के मुताबिक़ आने वाले समय में इस सर्विस को ज्यादा जगहों पर शुरू करने का प्लान है. फिलहाल पांच एंबुलेंस गुरुग्राम के लिए शुरू कर दी गई हैं. जरूरत पड़ने पर लोग Blinkit ऐप से एंबुलेंस रिक्वेस्ट कर सकेंगे.
Blinkit ऐप में बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) एंबुलेंस बुक करने का ऑप्शन जोड़ा गया है. Blinkit हेड ने बताया है कि Ambulance में कौन कौन सी फैसिलिटीज दी जाएंगी.
कंपनी द्वारा किए गए पोस्ट में लिखा गया है कि 2000 रुपये में एंबुलेंस बुलवाई जा सकती है. हालांकि इसमें वेंटिलेंटर सपोर्ट नहीं है.
Blinkit की एंबुलेंस में एसेंशियल लाइफ सेविंग एक्विप्मेंट्स होंगे. इनमे ऑक्सीजन सिलिंडर्स, ऑटोमैटिक एक्स्टर्नल डीफिब्रिलेटर यानी AED, स्ट्रेचर, मॉनिटर, सक्शन मशीन और दूसरे इमरजेंसी मेडिसिन और इंजेक्शन शामिल हैं.
हर एंबुलेंस में एक पैरामेडिक, ऐसिस्टेंट और ट्रेन्ड ड्राइवर होंगे. कंपनी ने कहा है कि इस सर्विस से कंपनी प्रॉफिट नहीं कमाना चाहती है और इसलिए ही इसे अफोर्डेबल रखा गया है. आगे कंपनी इसमें निवेश भी करेगी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









