
BLA के सामने क्यों लाचार हुई पाकिस्तानी सेना? देखें स्पेशल रिपोर्ट
AajTak
BLA के लड़ाकू ने क्वेटा से ताफ्तान जा रहे पाकिस्तानी सेना के काफिले पर हमला किया. BLA ने 90 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा किया. दावा किया जा रहा है कि ये आत्मघाती हमला था. बसों को IED लदी गाड़ी से टक्कर मारी गई. बलूचिस्तान के सामने पाकिस्तान क्यों लाचार नजर आ रहा है? देखें स्पेशल रिपोर्ट.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











