
BLA के लगातार हमले पाकिस्तान के लिए कितना बड़ा खतरा? अंजना के साथ देखें हल्ला बोल
AajTak
बलूच लिबरेशन आर्मी ने एक बार फिर पाकिस्तान को बड़ी चोट देने का दावा किया. BLA के मुताबिक, उसने पाकिस्तानी सेना के काफिले पर फिदायीन हमला कर 90 जवानों को मौत के घाट उतार दिया. इस हमले के बाद हड़कंप मचा हुआ है. देखें हल्ला बोल.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











