
BLA का लड़ाई जारी रखने का ऐलान, कहा- अमेरिका के फैसले से हमारे संघर्ष पर फर्क नहीं पड़ेगा
AajTak
अमेरिका ने BLA की स्पेशल यूनिट 'मजीद ब्रिगेड' को विदेशी आतंकी संगठन घोषित किया है. इस पर BLA के प्रवक्ता जीयंद बलोच ने कहा कि यह फैसला जमीनी हकीकत से भटका हुआ है और एक अंतरराष्ट्रीय ताकत द्वारा औपनिवेशिक नैरेटिव को समर्थन देने जैसा है. उन्होंने साफ कहा कि इससे न तो उन्हें कोई हैरानी हुई है और न ही किसी दबाव का अहसास.
बेलुच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने अमेरिका के हालिया फैसले पर सख्त प्रतिक्रिया दी है. अमेरिका ने BLA की स्पेशल यूनिट 'मजीद ब्रिगेड' को विदेशी आतंकी संगठन घोषित किया है. इस पर BLA के प्रवक्ता जीयंद बलोच ने कहा कि यह फैसला जमीनी हकीकत से भटका हुआ है और एक अंतरराष्ट्रीय ताकत द्वारा औपनिवेशिक नैरेटिव को समर्थन देने जैसा है. उन्होंने साफ कहा कि इससे न तो उन्हें कोई हैरानी हुई है और न ही किसी दबाव का अहसास.
BLA का कहना है कि वह सिर्फ कब्जा करने वाले पाकिस्तानी राष्ट्र की सैन्य दादागिरी के खिलाफ लड़ रहा है और अपनी मातृभूमि की आज़ादी के लिए प्रतिबद्ध है. जीयंद बलोच ने दावा किया कि पाकिस्तान ने 1948 में बलूचिस्तान पर जबरन कब्जा किया था और उनका संगठन उसी दिन से शुरू हुई मुक्ति लड़ाई की कड़ी है.
हम हथियारबंद बलोच राष्ट्रीय गर्व का प्रतीक
BLA ने कहा कि हम कोई पुराना राजनीतिक रिएक्शन नहीं, बल्कि ऐतिहासिक, राष्ट्रीय और रक्षात्मक हकीकत हैं. हम बलोच राष्ट्रीय गर्व का हथियारबंद रूप हैं, जिसे किसी बाहरी प्रमाण या अंतरराष्ट्रीय सर्टिफिकेशन की जरूरत नहीं.
प्रवक्ता के मुताबिक BLA अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून, खासकर जेनेवा कन्वेंशंस के कॉमन आर्टिकल III के तहत युद्ध के नियमों का पालन करता है. संगठन का दावा है कि उसकी सभी कार्रवाई पाकिस्तानी सेना, फ्रंटियर कॉर्प्स, खुफिया नेटवर्क, डेथ स्क्वॉड और उनके सहयोगी गिरोहों के खिलाफ होती है. BLA ने कहा कि उनका टारगेट पाकिस्तान की जनता या किसी भी विश्व शक्ति पर नहीं है, बल्कि सिर्फ कब्जा करने वाला है, चाहे वो कोई भी हो.
नागरिकों को निशाना बनाना हमारे एजेंडे में नहीं

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






