
BJP MLA ने की सुल्तानपुर जिले का नाम बदलने की मांग, CM योगी को लिखे पत्र में दिया ये तर्क
AajTak
UP News: यूपी के सुलतानपुर जिले का नाम बदलने की मांग एक बार फिर उठी है. बीजेपी विधायक विनोद सिंह ने सुलतानपुर का नाम बदल कर कुशभवनपुर करने को लेकर सीएम योगी को पत्र लिखा है.
UP News: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले का नाम बदलने की मांग की गई है. यह मांग भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक विनोद सिंह ने की है. उन्होंने सुल्तानपुर जिले का नाम बदल कर कुशभवनपुर करने की मांग की है. इसके लेकर विधायक विनोद सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख कर यह सिफारिश की है.
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के पहले कार्यकाल में कई जिलों के नाम बदल गए. इलाहाबाद का नाम बदल कर प्रयागराज किया गया. तो वहीं, फिरोजाबाद का नाम बदल कर चंद्रनगर करने को लेकर कोशिशें जारी हैं. इसको लेकर फिरोजाबाद की जिला पंचायत ने एक प्रस्ताव को भी पास कर दिया है.
नाम बदलने के पीछे दिया ये तर्क
सुल्तानपुर का नाम बदलने को लेकर विधायक विनोद सिंह ने सीएम योगी को लिखे पत्र में लिखा है कि सुल्तानपुर जिला अयोध्या और प्रयाराज पवित्र धामों के बीच स्थित है. सुल्तानपुर में धोपाप मकरी कुंड, सीता कुंड, बिजेथुआ जैसे महत्वपूर्ण पौराणिक स्थल हैं. इस तथ्य के प्रमाणिक साथ हैं. हम सब के आराध्य भगवान राम के कनिष्ठ पुत्र कुश ने इस जनपद को अपनी राजधानी बनाया था और इसका नामकरण कुशभवनपुर के रूप में किया था.
बाद में खिलजी बादशाह ने अपनी संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए जनपद का नाम बदल कर सुल्तानपुर कर दिया. आज प्रजातांत्रिक युग में ‘सुलतान’ जैसे नाम जनता की आंखों में खटकते हैं. इसे बदलवाने हेतु कई बार जन आंदोलन हुए हैं. ज्ञापन दिए गए हैं. जनता के लिए यह एक संवेदनशील मुद्दा बना हुआ है. इसलिए जन-भवनाओं को ध्यान में रखते हुए जनपद का नाम सुल्तानपुर का नाम बदलकर कुशभवनपुर कर दिया जाए.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










