
'BJP से कैसे लड़ सकते हैं, बंगाल-बिहार ने दिखा दिया...' सोनिया गांधी की बैठक में विपक्ष ने क्या कुछ कहा?
AajTak
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने विपक्षी एकजुटता की कवायद के तहत देश के कई प्रमुख विपक्षी नेताओं के साथ डिजिटल बैठक की. इस बैठक में पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और झारखंड के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए.
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने विपक्षी एकजुटता की कवायद के तहत देश के कई प्रमुख विपक्षी नेताओं के साथ डिजिटल बैठक की. इस बैठक में पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और झारखंड के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए. बैठक के जरिए सोनिया गांधी देश के सामने खड़े प्रमुख मुद्दों पर विपक्षी दलों को साथ लेकर सरकार को घेरने की कोशिश में हैं. विपक्षी दलों को एकजुट कर केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ लड़ाई को धार देने की कोशिश की जा रही है. बैठक में कांग्रेस समेत 19 दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया, जबकि बसपा, सपा इसमें शामिल नहीं हुए. सपा की ओर से बताया गया कि सांसद रामगोपाल यादव के घर पर किसी का निधन हो जाने की वजह से पार्टी की ओर से बैठक में कोई शामिल नहीं हो सका. बैठक में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी से किस तरह से लड़ा जा सकता है, यह बंगाल और बिहार ने दिखा दिया है. बैठक में ममता बनर्जी से लेकर अन्य विपक्षी नेताओं ने क्या कहा, जानिए...More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












