
'BJP राज में ईमानदार पत्रकारिता डर के साये में...', उत्तराखंड के पत्रकार राजीव प्रताप की मौत पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल
AajTak
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तराखंड के पत्रकार राजीव प्रताप की मौत को दुखद और भयावह बताया है. उन्होंने कहा कि BJP राज में ईमानदार पत्रकारिता डर और असुरक्षा के साये में है. राहुल गांधी ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को जल्द न्याय दिलाने की मांग की है.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तराखंड के युवा पत्रकार राजीव प्रताप की मौत को लेकर गंभीर चिंता जताई है. उन्होंने सोशल मीडिया साइट X पर इसे लेकर ट्वीट किया. राहुल गांधी ने कहा कि एक ईमानदार पत्रकार का लापता होना और फिर मृत पाए जाना केवल दुखद ही नहीं बल्कि भयावह है. ट्वीट कर शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि इस कठिन समय में वह पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं.
राहुल गांधी ने लिखा, 'उत्तराखंड के युवा पत्रकार राजीव प्रताप जी का लापता होना और फिर मृत पाया जाना सिर्फ़ दुखद नहीं, भयावह है. इस मुश्किल वक्त में शोकाकुल परिवार को अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और उनके साथ खड़ा हूं. BJP राज में आज ईमानदार पत्रकारिता भय और असुरक्षा के साये में जी रही है. जो सच लिखते हैं, जनता के लिए आवाज उठाते हैं, सत्ता से सवाल पूछते हैं, उन्हें धमकियों और हिंसा से चुप कराने की कोशिश की जा रही है. राजीव जी के साथ हुआ पूरा घटनाक्रम ऐसे ही षड़यंत्र की ओर इशारा करता है. राजीव जी की मृत्यु की अविलंब निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए और पीड़ित परिवार को बिना देरी न्याय मिलना चाहिए.'
कांग्रेस नेता ने दावा किया कि पत्रकार राजीव प्रताप के लापता होने और फिर मौत की पूरी घटना किसी गहरे षड़यंत्र की ओर इशारा करती है. राहुल गांधी ने सरकार से मांग की कि इस मामले की अविलंब निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए ताकि दोषियों को सजा मिल सके और पीड़ित परिवार को बिना देरी न्याय मिल सके.
18 सितंबर लापता थे राजीव 18 सितंबर की रात से पत्रकार राजीव प्रताप लापता थे. पुलिस ने बताया कि वे अपने दोस्त की कार लेकर ज्ञानसू से गंगोरी की ओर निकले थे, लेकिन घर नहीं लौटे. अगली सुबह स्यूणा के पास भागीरथी नदी किनारे उनकी क्षतिग्रस्त कार मिली, जिसमें केवल उनकी चप्पलें पाई गईं. लगातार दस दिन की खोजबीन के बाद रविवार को पुलिस और आपदा प्रबंधन की संयुक्त टीम ने उनका शव जोशियाड़ा बैराज से बरामद किया.
राजीव के परिवार के क्या हैं आरोप? राजीव के भाई आलोक प्रताप सिंह का कहना है कि जिला अस्पताल की खस्ता हालत उजागर करने वाला वीडियो सामने आने के बाद से ही राजीव को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं. आलोक के अनुसार, राजीव के शरीर पर मौजूद चोटें कार के नदी में गिरने की आशंका से मेल नहीं खातीं. उन्होंने यह भी बताया कि जिस सीसीटीवी फुटेज की बात हो रही है, वह वास्तविक घटनास्थल से लगभग 800 मीटर दूर का है. आलोक ने यह खुलासा भी किया कि बीते फरवरी में कुछ लोग उनके घर आए थे और नशे की हालत में राजीव को धमकाया था.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






