
BJP महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष के बेटे ने दो युवकों पर किया फायर, खुद आरोपी के पैर में लगी गोली, हत्या के प्रयास में FIR
AajTak
Crime News: सोशल मीडिया पर वायरल सीसीटीवी फुटेज में भाजपा नेत्री का बेटा देसी पिस्टल में कारतूस भरते हुए फायर करते नजर आ रहा है. हरदा पुलिस ने फरियादी अभिषेक गुर्जर की रिपोर्ट पर आरोपी युवक सुमित अग्रवाल के खिलाफ घर में घुसकर हत्या के प्रयास करने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है.
मध्यप्रदेश के हरदा जिले में दो युवकों पर फायर करने का वीडियो सामने आया है. BJP महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष और पार्षद के बेटे पर फायरिंग का आरोप लगा है. पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. सोशल मीडिया पर वायरल सीसीटीवी फुटेज में भाजपा नेत्री का बेटा देसी पिस्टल में कारतूस भरते हुए फायर करते नजर आ रहा है. हरदा पुलिस ने फरियादी अभिषेक गुर्जर की रिपोर्ट पर आरोपी युवक सुमित अग्रवाल के खिलाफ घर में घुसकर हत्या के प्रयास करने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. घटना के तत्काल बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया है.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरडी प्रजापति ने बताया, आरोपी युवक सुमित अग्रवाल प्रेम प्रसंग के मामले में अभिषेक गुर्जर पर हमला करने अर्पित गौर के घर गया था. जहां पर अर्पित गौर द्वारा समझाइश दी जा रही थी. इसी दौरान आरोपी युवक ने पिस्तौल से फायर कर दिया. पहले फायर मिस होने के बाद दूसरा फायर किया. इसी दौरान आरोपी के खुद के पैर में ही गोली लग गई और वह भाग निकला.
पुलिस थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार किसी लड़की से बात करने का लेकर विवाद था. जिसमें आरोपी युवक ने गोली चलाई. फरियादी ने रिपोर्ट में लिखा है कि वह दोपहर में विद्युत वितरण कंपनी के दफ्तर में था. जहां पर आरोपियों ने कॉल करके उसे जान से मारने खत्म करने की बात कही. इस दौरान अभिषेक डर गया और अपने दोस्तों को कॉल करके उसके घर गया जहां पर सुमित अग्रवाल पहुंचा और उन पर फायर कर दिया. जहां पर दोनों युवकों ने जैसे तैसे अपना बचाव किया. इसी दौरान आरोपी युवक के पैर में ही गोली लग गई.
पुलिस ने आरोप युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया. घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. मालूम हो कि सुमित अग्रवाल की मां अनीता अग्रवाल भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष और हरदा में नगर पालिका में भाजपा की पार्षद हैं. आरोपी की गिरफतारी को लेकर एसपी और एएसपी के बयानों में विरोधाभास आ रहा है. एएसपी आरडी प्रजापति ने मीडिया को दी जानकारी में बताया कि आरोपी गिरफ्तार हो चुका है. जबकि एसपी अभिनव चौकसे का कहन है कि आधिाकरिक गिरफ्तारी नहीं हुई. जबकि आरोपी पुलिस हिरासत में घटना के कुछ देर बाद से ही है.
इसी प्रकार हथियार जब्त को लेकर भी एसपी ने कहा कि अभी ऑफिशियल जब्ती नहीं हुआ. एसपी ने बताया कि आरोपी के पैर में लगी गोली नहीं निकल पाई, इसलिए इंदौर रेफर किया है. आरोपी इलाज करवाने के बाद विधिवत गिरफ्तारी की जाएगी.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




