
BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए 3 प्रत्याशियों का किया ऐलान, एक मुस्लिम का भी नाम
AajTak
BJP ने जम्मू-कश्मीर राज्यसभा द्विवार्षिक चुनावों के लिए उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है. बीजेपी ने गुलाम मोहम्मद मीर, सतपाल शर्मा और राकेश महाजन पर दांव लगाया है.
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर आधिकारिक लिस्ट जारी कर दी है. वहीं, जम्मू-कश्मीर में सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस ने शुक्रवार को राज्यसभा चुनाव के लिए अपने तीन उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था और दावा किया कि चौथी सीट के लिए कांग्रेस के साथ बातचीत चल रही है.
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पार्टी ने जम्मू-कश्मीर में होने वाले तीन अलग-अलग द्विवार्षिक चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. बीजेपी ने अधिसूचना 01 के तहत एक राज्यसभा सीट के लिए गुलाम मोहम्मद मीर को उम्मीदवार बनाया गया है.
बीजेपी की प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि अधिसूचना 02 के तहत एक राज्यसभा सीट के लिए राकेश महाजन को उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं, अधिसूचना 03 में दो राज्यसभा सीट के लिए सतपाल शर्मा के नाम को स्वीकृति दी गई है. ये ऐलान राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा जारी किया गया है.
NC ने किया तीन उम्मीदवारों के नाम का ऐलान
वहीं, विधानसभा में अपनी ताकत के आधार पर एनसी को तीन सीटों पर बढ़त हासिल है, जबकि बीजेपी को एक सीट पर बढ़त है. बीजेपी से एनसी ने तीन सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था. साथ ही सत्तारूढ़ ने दावा किया कि चौथी सीट के लिए वह कांग्रेस से बातचीत कर रहे हैं.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












