
BJP ने ममता बनर्जी को बताया कलंक, TMC बोली- महिलाएं ममता राज में सबसे ज्यादा सुरक्षित
AajTak
बीजेपी ने ममता सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि महिलाओं का उत्पीड़न पश्चिम बंगाल में आम हो रहा है. महिला के नाम पर ममता बनर्जी कलंक हैं. उनको इस्तीफा दे देना चाहिए. लेकिन यह ममता बनर्जी खुद महिला होकर भी महिलाओं का उत्पीड़न नहीं रोक रहीं हैं. महिलाओं का उत्पीड़न हो यह कलंक है.
संदेशखली में महिलाओं को प्रताड़िता करने के आरोप पर बीजेपी ने ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधा है. बीजेपी ने कहा है कि ममता बनर्जी के शासन में एक खास समुदाय को खुली छूट दी गई है. महिलाओं का उत्पीड़न पश्चिम बंगाल में आम हो रहा है. महिला के नाम पर ममता बनर्जी कलंक हैं. उनको इस्तीफा दे देना चाहिए. लेकिन यह ममता बनर्जी खुद महिला होकर भी महिलाओं का उत्पीड़न नहीं रोक रहीं हैं. महिलाओं का उत्पीड़न हो यह कलंक है. इस पर टीएमसी ने पलटवार करते हुए कहा है कि महिलाएं ममता राज में सबसे ज्यादा सुरक्षित हैं.
ममता बनर्जी पीड़ित महिला के साथ नहीं
ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए बीजेपी प्रवक्त गौरव भाटिया ने कहा है कि पश्चिम बंगाल की महिलाएं कह रही हैं, जंगलराज ममता राज जैसा होता है. पश्चिम बंगाल वह प्रदेश है, जो सरकार बलात्कारियों को संरक्षण दे पुलिस को कमजोर करे. ममता बनर्जी पीड़ित महिला के साथ नहीं हैं, बल्कि TMC के गुंडे के साथ हैं. कलकत्ता हाईकोर्ट ने कल यानी 13 फरवरी को इस मामले का संज्ञान लिया है. कोर्ट ने कहा कि संदेशखली में महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया गया, इसकी जानकारी अखबार के माध्यम से मिला जो जनजातीय समुदाय की है. हमारा सवाल है कि ममता बनर्जी को हिंदुओ से इतनी नफरत क्यों हैं, जनजातीय से आपको नफरत क्यों हैं. उनकी जमीन का बंदूक की नोक पर ट्रांफर क्यों किया जा रहा है.
पीड़ित महिला के खिलाफ FIR का दावा
गौरव भाटिया ने आगे कहा कि नेशनल कमीशन ऑफ वूमेन ने अपनी टीम भेजी और उनको अपना काम नहीं करने दिया जा रहा है. पीड़ित महिला के परिवार के लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई जा रही है, ताकि उनकी आवाज दबाई जा सके. उन्होंने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल में जंगलराज चल रहा है, हमारी बहनों से साथ दुराचार किया गया है, जो जनजातिय समुदाय से आती हैं. गुंडे बंदूक की नोक पर गलत काम कर रहे हैं. टीएमसी के लोग चुप हैं ये बहुत ही चिन्ताजनक है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






