
BJP को मिला 719 करोड़ का चंदा, कांग्रेस समेत चार पार्टियों के कुल डोनेशन से पांच गुना ज्यादा
AajTak
भारतीय जनता पार्टी को वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान 719 करोड़ रुपये का चंदा मिला है. यह कांग्रेस, आम आदमी पार्टी समेत चार बड़ी राजनीतिक पार्टियों को मिले कुल चंदे की तुलना में पांच गुना ज्यादा है. बीएसपी को इस दौरान 20 हजार रुपये से ज्यादा का कोई चंदा नहीं मिला.
आगामी लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने अपने डोनशन की रकम का खुलासा किया है. 2022-23 के दरमियान पार्टी को 720 करोड़ रुपये का डोनेशन मिला है. यह देश के चार बड़े राजनीतिक दलों कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, सीपीआई-एम और नेशनल पिपुल्स पार्टी को मिले कुल चंदे का पांच गुना है. यह जानकारी एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स यानी ADR ने अपनी रिपोर्ट में दी है.
देश की छठी राष्ट्रीय पार्टी, बहुजन समाज पार्टी को वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान 20,000 रुपये से अधिक का कोई चंदा नहीं मिला है. पार्टी पिछले 17 साल से लगातार अपने डोनेशन का खुलासा करती आ रही है. रजिस्टर्ड राजनीतिक दलों को 20 हजार रुपए से ज्यादा की रकम डोनेशन के रूप में मिलने पर उसका खुलासा करना होता है.
ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए आयोग ने कसी कमर, केंद्र सरकार से मांगे 3.4 लाख CAPF कर्मियों की मांग
चार पार्टियों के कुल चंदे का पांच गुना अकेले बीजेपी को
एडीआर रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी को 7,945 डोनेशन मिले हैं जिसकी रकम 719.08 करोड़ रुपये रही. वहीं कांग्रेस पार्टी ने 894 डोनेशन में 79.92 करोड़ रुपये मिलने का ऐलान किया. बीजेपी को मिला चंदा इसी अवधि में कंग्रेस, आम आदमी पार्टी, नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) और सीपीआई (एम) को मिले कुल चंदे से पांच गुना ज्यादा है. एनपीपी पूर्वोत्तर की एकमात्र राजनीतिक पार्टी है जिसे राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल है.
किस राज्य से, कितना चंदा मिला?

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






