
'BJP को कल ही मिल गई थी जानकारी, कठपुतली है EC' , झारखंड चुनाव की घोषणा से पहले JMM का आरोप
AajTak
झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी ने चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप लगाया है. आज चुनाव आयोग झारखंड चुनाव की तारीखों का ऐलान करने वाला है. इससे पहले जेएमएम ने कहा है कि बीजेपी को आज होने वाले ऐलान से पहले ही इसकी जानकारी मिल गई थी.
चुनाव आयोग (EC) आज झारखंड और महाराष्ट्र के चुनावों की तारीखों का ऐलान करने वाला है. इस बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा है. जेएमएम नेता मनोज पांडेय ने आरोप लगाया है कि बीजेपी नेताओं को कल ही चुनाव के ऐलान की जानकारी मिल गई थी. पांडेय ने चुनाव आयोग को कठपुतली भी कहा है.
मनोज पांडेय ने कहा,'हम चुनाव के लिए हमेशा तैयार रहते हैं. लेकिन आज चुनाव की घोषणा होने वाली है और इसकी जानकारी बीजेपी के नेताओं को कल ही हो गई थी. ये बहुत गंभीर विषय है. क्या बीजेपी नेताओं के इशारे पर चुनाव आयोग काम करता है? हिमंत बिस्वा सरमा कल अपने एक बयान में बोल गए कि आज चुनाव की घोषणा होने वाली है. किसी आयोग को इस कदर कठपुतली बनाकर रखना ये गंभीर बात है.'
झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव
बता दें कि झारखंड में विधानसभा चुनाव राज्य की सभी 81 सीटों पर होना है. झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को समाप्त होने वाला है. राज्य में पिछला विधानसभा चुनाव दिसंबर 2019 में हुआ था.
गिरफ्तारी से पहले सोरेन ने दिया था इस्तीफा
बता दें कि हेमंत सोरेन ने 4 जुलाई 2024 को तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी. हेमंत सोरेन ने गिरफ्तारी से पहले सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था. हालांकि, जमानत पर रिहा होने के बाद उन्होंने फिर से सीएम पद ग्रहण कर लिया. गिरफ्तारी से पहले वह 4 साल 188 दिन तक इस पद पर रहे थे, लेकिन मनी लॉन्ड्रिंग केस में उन्हें इसी साल की शुरुआत में गिरफ्तार कर लिया गया था.

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.




