
BJP की सियासी 'फिल्म' के लीड 'एक्टर' कैसे बन गए चिराग पासवान, पढ़ें वो किस्सा जब पिता को NDA में जाने के लिए मनाया
AajTak
साल 2014 में चिराग ने राजनीति में डेब्यू किया. एक्टर से नेता बने चिराग की पहली फिल्म ही फ्लॉप होने के बाद उन्होंने अब फुल टाइम राजनीति का मन बना लिया था. दरअसल उस वक्त तक रामविलास पासवान की लोजपा कांग्रेस वाले UPA गठबंधन का हिस्सा हुआ करती थी. पढ़ें पूरा किस्सा...
खुद को मोदी का हनुमान बताने वाले चिराग पासवान इन दिनों बिहार की राजनीति में लाइमलाइट में हैं. वजह है लोकसभा चुनाव 2024. बीते दिन यानी 18 मार्च को भाजपा मुख्यालय से विनोद तावड़े ने बिहार के NDA गठबंधन में सीट शेयरिंग का अपना फॉर्मूला सार्वजनिक किया. इसमें भाजपा को 17 सीटें, जदयू को 16 सीटें तो चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोजपा (रामविलास) के खाते में 5 सीटें गईं. वहीं उपेंद्र कुशवाह और जीतनराम मांझी की पार्टी को एक-एक सीट दी गई. इस ऐलान के साथ ही साफ हो गया कि भाजपा अब चिराग के चाचा पशुपति पारस को एक भी टिकट नहीं दे रही है. इसके बाद आज यानी 19 मार्च को पशुपति पारस ने कैबिनेट से इस्तीफा भी दे दिया.
इस तमाम रस्साकशी से यह तो स्पष्ट है कि बिहार में भाजपा की सियासी फिल्म के लीड एक्टर अब भी चिराग पासवान ही हैं. भाजपा की चिराग पर भरोसे जताने की कई वजहें हैं. इस भरोसे की शुरुआत जानने से पहले एक नजर उस दौर पर डालते हैं जब बिहार में लोजपा के दो टुकड़े हुए थे. यानी साल 2020 में जब चिराग के पिता रामविलास पासवान का निधन हुआ. इसके बाद चिराग के चाचा पशुपति पारस ने उनकी राजनीतिक पार्टी पर दावा ठोका तो चिराग पासवान ने भी कुछ दिनों में नई पार्टी बना ली.
यह भी पढ़ें: एक 'सीट' की जिद और NDA से OUT हो गए पशुपति पारस... चिराग को क्यों मिली ज्यादा तवज्जो?
मोदी के 'हनुमान' बने चिराग
भाजपा ने भी तब असली लोजपा यानी पशुपति पारस वाली पार्टी को ही समर्थन देना जारी रखा. इससे इतर चिराग पासवान की नई पार्टी NDA का हिस्सा न होते हुए भी भाजपा के लिए अपना समर्थन देती रही. जब एलजेपी में टूट पड़ी तो चिराग अलग-थलग पड़ गए थे. पशुपति पारस को दलित वोटों से उम्मीद थी. लेकिन चिराग ने फिर जन आशीर्वाद यात्रा निकाली. उनकी यात्रा को अच्छा समर्थन मिला था. अपनी इस यात्रा के दौरान चिराग ने खुद को अपने पिता रामविलास पासवान का असली राजनीतिक उत्तराधिकारी बताया. जबकि, पार्टी तोड़ने वालों को 'विश्वासघाती' कहा. इसके साथ ही चिराग पासवान ने एक अनोखा काम किया कि भाजपा के खिलाफ उन्होंने कभी कुछ नहीं बोला. चिराग पासवान NDA से बाहर होते हुए भी खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'हनुमान' बताते रहे. यानी मोदी की तुलना प्रभु राम से करते हुए चिराग पासवान ने खुद को उनका सेवक 'हनुमान' बताया.
इसके बाद चिराग पासवान दोबारा एनडीए में आ गए और आते ही उन्होंने सबसे पहले हाजीपुर सीट पर अपना दावा ठोका. लेकिन यहां गौर करने वाली बात यह है कि भाजपा ने इस बार पशुपति पारस को दरकिनार कर चिराग पासवान पर भरोसा जताया.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






