
BJP और AAP के लिए क्यों नाक का सवाल बना MCD चुनाव? कैसे काम करती है दिल्ली की 'छोटी सरकार'
AajTak
दिल्ली में 'छोटी सरकार' का चुनाव बीजेपी और आम आदमी पार्टी के लिए नाक का सवाल बन गया है. आखिर कैसे काम करती है दिल्ली की छोटी सरकार, आइए नजर डालते हैं एमसीडी की कार्यप्रणाली पर...
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नगर निगम (एमसीडी) चुनाव का बिगुल बज चुका है. एमसीडी के सभी 250 पार्षद सीटों पर चार दिसंबर को वोट डाले जाएंगे. इस बार के चुनाव में बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच कड़ा त्रिकोणीय मुकाबला होता दिख रहा है. तीनों ही पार्टियों के लिए ये चुनाव नाक का सवाल बन गया है. कारण, हजारों करोड़ रुपये के बजट वाली एमसीडी के पास कई सारी शक्तियां होती हैं, यही वजह है कि इसे दिल्ली की छोटी सरकार भी कहा जाता है.
दिल्ली की सत्ता से भले ही बीजेपी दो दशक से बाहर हो, लेकिन एमसीडी पर पिछले 15 वर्षों से उसका का कब्जा बरकरार है. बीजेपी एक बार फिर से एमसीडी पर अपनी 'बादशाहत' को कायम रखने की कवायद कर रही है तो दिल्ली की सत्ता पर आठ साल से काबिज आम आदमी पार्टी ने एमसीडी चुनाव जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. वहीं, कांग्रेस दिल्ली में अपने खोए हुए सियासी जनाधार को वापस पाने के लिए एमसीडी चुनाव में पूरी मजबूती से डटी है.
दरअसल, दिल्ली नगर निगम के पास कई तरह के अधिकार होते हैं. इसके जरिए किए जाने वाले विकास कार्यों से कोई भी पार्टी अपना वोट बैंक तैयार कर सकती है. यूं तो एमसीडी भी देश के बाकी नगर निगमों की तरह ही काम करता है, लेकिन दिल्ली केंद्र शासित प्रदेश होने के चलते राज्य सरकार और नगर निगम के कई अधिकार ओवरलैप करते हैं. इसमें सड़कें और नालों को मेंटेन करने जैसे कई काम शामिल हैं.
एमसीडी के पास जिम्मेदारी
एमसीडी के पास स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई, प्राइमरी स्कूल, प्रॉपर्टी और प्रोफेशनल टैक्स कलेक्शन, दिल्ली बार्डर पर टोल टैक्स कलेक्शन सिस्टम, शमशान और जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र. इसके अलावा डिस्पेंसरीज, ड्रेनेज सिस्टम, बाजारों की देखरेख और पार्किंग जिम्मा एमसीडी के पास है. प्राइमरी स्कूल और अस्पताल का कार्य भी एमसीडी द्वारा किए जाते हैं. एमसीडी के लिए सड़क निर्माण से लेकर स्कूल और टैक्स कलेक्शन आय का बड़ा स्रोत होता है.
एमसीडी के जरिए मुख्यमंत्री की कुर्सी का रास्ता?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










