Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
Birthday Special: आखिर क्यों अजय देवगन ने एक आंख से शूट की थी फिल्म 'खाकी'? मेकअप मैन हरीश ने खोला राज

Birthday Special: आखिर क्यों अजय देवगन ने एक आंख से शूट की थी फिल्म 'खाकी'? मेकअप मैन हरीश ने खोला राज

AajTak
Sunday, April 02, 2023 03:34:02 AM UTC

Ajay Devgan Birthday: फूल और कांटे से अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले अजय को आज इंडस्ट्री में तीन अरसा हो चुका है. अजय की इस जर्नी में कुछ लोग आज भी उनसे जुड़े हैं, जिसमें उनके सबसे खास हैं उनके मेकअप मैन.

फिल्म फूल और कांटे से जब अजय देवगन अपनी बॉलीवुड एंट्री कर रहे थे, तो उनके साथ इसी फिल्म से जुड़े थे उनके मेकअप मैन हरीश. हरीश और अजय का सफर 32 साल का है. हरीश ने अजय की जर्नी को बहुत करीब से देखा है. अजय देवगन के जन्मदिन पर खास वो हमें उनकी जर्नी के दिलचस्प किस्से सुना रहे हैं. 

अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए हरीश बताते हैं, अजय देवगन सर के साथ बतौर मेकअप आर्टिस्ट पहली बार फूल और कांटे फिल्म से जुड़ा था. वो फिल्म 1991 में रिलीज हुई थी, और तब से लेकर आजतक मैं उन्हीं के साथ जुड़ा हुआ हूं. लगभग 33 साल का हमारा सफर है. ये बॉस का ही बड़प्पन है कि उन्होंने मुझे अभी तक नहीं छोड़ा है. उनकी बहुत बड़ी खासियत यही है कि लोगों की कैसे कद्र की जाए, अपनी टीम को कैसे संभाला जाए, ये वो अच्छे से जानते हैं. मैं पहले ऐडवर्टिजमेंट्स में एक्टर्स के मेकअप किया करता था. उसके अलावा कुछ एक्ट्रेसेस संग फ्रीलांस का काम करता था. जब अजय संग जब जुड़ा, तो बस रिश्ता ही बन गया. कहीं और काम करने का मन ही नहीं किया. बहुत सारे बेहतरीन ऑफर्स आएं लेकिन मैंने मना कर देता था. अजय फैमिली से बढ़कर हैं. हमने फैमिली से ज्यादा एक दूसरे संग वक्त गुजारा है. शुरुआत के दिनों में ज्यादातर ऑउटडोर शूट हुआ करते थे या फिर एक दिन में तीन-तीन जगह शूटिंग्स चला करते थे. तो उस वक्त हमारा ज्यादातर वक्त सेट पर ही बीतता था.

फ्रैक्चर एड़ी संग अजय ने शूट किया था 'फूल और कांटे' का क्लाइमैक्स  एक न्यूकमर से करियर शुरुआत करने वाले अजय आज बॉलीवुड में राज करते हैं. उनकी इस जर्नी को उनके मेकअप मैन हरिश ने बहुत करीब से देखा है. क्या कभी उन्होंने अजय में कोई बदलाव महसूस किया. तो इसके जवाब में हरिश कहते हैं, मेरे लिए तो आज भी अजय वैसे ही हैं, जब मैं पहली बार उनसे मिला था. बस यह है कि अब परिपक्वता आ गई है, उम्र के साथ-साथ वो मैच्यॉर हो गए हैं. पहले बहुत मस्ती करते थे, सेट पर सबको हंसाते रहते थे. अब उनमें गंभीरता आई है और काम के प्रति उनका लगाव और गहराता चला गया है. वो आदमी अपने काम को लेकर हमेशा से पैशनेट रहा है. याद है मुझे, जब फूल और कांटे का क्लाइमैक्स सीन चल रहा था, उस वक्त एक सीन के दौरान उनके पैर में चोट लग गई थी. उन्होंने कहा कि दर्द हो रहा है, जूता खोलकर देखा, तो पैर में सूजन आ गई थी. उन्होंने किसी से कुछ नहीं कहा, चुपचाप पैर में पट्टी बांधकर पूरी फिल्म का एक्शन सीक्वेंस कंपलीट किया. उसके बाद डॉक्टर को दिखाने के दौरान पता चला कि उन्हें पैर में फ्रैक्चर है. उनका जज्बा ही यही है कि चाहे कुछ भी हो जाए, काम पहले कंपलीट कर लेना है. आज भी वही  जुनून के साथ उन्हें काम करते देखता हूं. सेट पर पहुंचते ही वो उसी जोश में नजर आते हैं, जैसा उन्हें पहली फिल्म के दौरान देखा था. 

तीन-तीन शिफ्ट करने के बाद भी सेट पर टाइम से पहुंच जाते थे  हरीश आगे बताते हैं, वो शिवजी के भक्त हैं, असल जिंदगी में वो मेरे लिए भोले बाबा ही हैं. वो एक बहुत ही इंटेलिजेंट एक्टर भी हैं. उनकी कड़ी मेहनत का मैं साक्षी रहा हूं. यकीन मानों, जब हम एक दिन में तीन-तीन फिल्मों की शूट किया करते थे, तो मैं कई बार थक जाता था और सेट पर लेट पहुंचता था. लेकिन मजाल है, अजय कभी लेट हुए हों. एक शूट सुबह 7 से 2 बजे होता था, दूसरा 2 से 10 बजे और तीसरा नाइट शिफ्ट 10 से 5 बजे,तक की होती थी. बीच में ट्रैवलिंग का स्पेयर टाइम मिलता था, जहां वे ट्रैवलिंग के वक्त कार में सोया करते थे. वो बंदा तीनों फिल्म करने के बाद भी सेट पर अगली सुबह 7 बजे पहुंच जाया करता था. आज अगर वो अजय देवगन हैं, तो उसके पीछे उनकी कड़ी तपस्या, पंक्चुअलिटी, मेहनत हैं. एक परफेक्ट टीम लीडर भी हैं वो, फिल्म का सारा प्रेशर खुद पर लेते हैं. उसकी शिकन कभी किसी पर आने नहीं देते हैं. हां, अगर उनकी टीम में कोई परेशान हो, तो वो फौरन समझ जाते थे. और उससे परेशानी पूछकर उसकी मदद करते हैं. उनकी आंखों के बारे में अक्सर कहा जाता है, सच कहूं, मैं महज उनकी आंखों के एक्स्प्रेशन से ही समझ जाता हूं कि उनका कैसा मूड है. कई बार उनकी आंखों से ही हमारी बात भी हो जाया करती रही है.  

बर्फ की वादियों में खड़े होकर किया मेकअप  अजय की मेकअप पर बात करते हुए हरीश बताते हैं, अजय का लुक अनकन्वेंशनल है. वो बहुत ज्यादा फेयर लुकिंग नहीं हैं. हालांकि चेहरे पर मेकअप टेक्निक्स का इस्तेमाल कर उन्हें कैमरे के लिए तैयार किया करते थे. देखो, ऐज बढ़ता है, तो चेहरे में भी बदलाव आता जाता है. प्रोडक्ट्स भी समय दर समय बदलने पड़ते हैं. हम मेकअप आर्टिस्ट अपने आपको अपडेट करते रहते हैं. पहले ऐसा नहीं था, उस वक्त चैलेंज भी बहुत होता था. पहले तो लाइट्स भी बहुत ज्यादा इस्तेमाल की जाती थीं. ज्यादातर शूट्स आउटडोर होते थे, तो धूप में शूटिंग के दौरान पसीने से मेकअप बह जाया करता था. उस समय हमें एक्टर्स के साए की तरह सेट पर होना पड़ता था. मुझे याद है 'दिलजले' की शूटिंग चल रही थी, मैंने पहली बार एक्सपेरिमेंट करते हुए उनके बालों को डाई किया था, हेयर एक्सटेंशन लगवाए थे, आंखों में लेंस भी लगाया था, दाढ़ी और मूंछे भी लगवाई थी. भारी-भरकम कॉस्ट्यूम पहने अजय मनाली में बर्फ के बीच शूट कर रहे थे. बर्फ की वजह से वहां बैठने के लिए कोई जगह नहीं थी, उन्हें खड़े होकर ही अपना पूरा मेकअप करवाना पड़ता था. दरअसल वो अब तक सबसे टफ शूटिंग लोकेशन रहा था. क्योंकि पहली बार इस तरह के गेटअप में तैयार हुए अजय भी थोड़ा असहज हो जाया करते थे. इसके बाद मैंने फिल्म 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'कयामत' में अजय के लुक संग एक्सपेरिमेंट कर उनकी पूरी बालों का रंग चेंज किया था. उस वक्त हेयर स्टाइलिंग का ट्रेंड काफी जोरों पर था, तो कभी उन्होंने बाल ब्लॉन्ड कराया, तो कभी स्पाइक लुक संग भी एक्स्पेरिमेंट किया था. 

पूरी 'खाकी' फिल्म को एक आंख में शूट किया  हरीश बताते हैं, 'फिल्म खाकी के दौरान मुझे डायरेक्टर और अजय की तरफ से इंस्ट्रक्शन मिला था कि उनकी आंखों के साथ कुछ अलग करना है. मैंने आंखों में मैक पैच किया था. वो इतनी तकलीफदेह हो गई थी कि उनकी एक आंख ज्यादातर समय बंद रहती थी. पूरी फिल्म उन्होंने एक आंख से ही शूट की है और एक्शन के दौरान भी उन्होंने एहसास नहीं होने दिया कि उनकी आंखों में तकलीफ हो रही है और वो केवल एक आंख से ही देख पा रहे हैं.' अजय के मेकअप टाइमिंग पर हरीश बताते हैं, अगर प्लेन मेकअप करना हो, तो उन्हें ज्यादा वक्त नहीं लगता है. ऐसा भी हुआ है कि वो महज पांच मिनट में तैयार हो गए हैं और ऐसा भी वक्त रहा, जब उन्हें तैयार करने में लगभग एक घंटे लग जाते थे.

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
थाई-हाई स्लिट साड़ी में प्रियंका चोपड़ा, विदेश में दिखाए 'देसी संस्कार', धड़का फैन्स का दिल

प्रियंका चोपड़ा सिर्फ अपनी फिल्मों से ही नहीं, बल्कि अपने स्टाइल से भी सबका ध्यान खींच रही हैं. ग्लोबल आइकन बिना कुछ बोले ही धमाल मचा देती हैं, चाहे फिल्मों से हो या फैशन से.

'शादी...शादी...शादी...', सवालों से तंग आई 36 साल की मशहूर एक्ट्रेस, बोली- बिल्कुल नहीं पसंद

टीवी की फेमस एक्ट्रेस अदा खान ने हाल ही में अपनी शादी को लेकर खुलासा किया है कि वो शादी तभी करेंगी जब उनका मन होगा. उन्होंने शादी को लेकर समाज और फैंस के प्रेशर को नकारते हुए कहा कि शादी जिम्मेदारी है और इसे तभी करना चाहिए जब व्यक्ति पूरी तरह तैयार हो.

करोड़पति एक्टर के अचानक बदल गए हालात? सड़क किनारे हैंडपंप पर धोए कपड़े

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो सड़क किनारे हैंडपंप पर बाल्टी में कपड़े धोते नजर आ रहे हैं. वीडियो में एक शख्स उनकी मदद करता है और बैकग्राउंड में 1962 की फिल्म 'बात एक रात की' का गाना बज रहा है.

प्रियंका के प्यार में गिरफ्तार निक जोनस! पहना पत्नी के नाम का मंगलसूत्र, फैंस बोले- बेस्ट जीजू...

निक जोनस अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा को हमेशा ही सपोर्ट करते नजर आते हैं. एक्ट्रेस की अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म 'द ब्लफ' रिलीज होने वाली है. ऐसे में निक ने अलग अंदाज में इसे प्रमोट किया.

हिना खान ने ग्लैमर छोड़ चुनी इबादत! आधी रात की रमजान की तैयारी, बोलीं- आस्था और काम...

टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने रमजान के पाक महीने में अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद रोजा रखा और सहरी की. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने अनुभव साझा किए, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने अपने एक्रिलिक नेल्स हटाकर रोजा रखने के नियमों का पालन किया.

गर्दिश में गोविंदा के सितारे, सालों पहले शाहरुख-सलमान के स्टारडम पर किया था कमेंट, यूजर्स बोले- कर्मा...

गोविंदा का एक पुराना इंटरव्यू कई सालों बाद एक बार फिर से वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर ने बॉलीवुड के तीनों खान और अमिताभ बच्चन को लेकर कमेंट किया था. ये बातें उन्होंने तब कही थीं, जब वो अपने करियर के पीक पर थे. जानें आखिर क्यों दोबारा वायरल हैं गोविंदा...

शादी करने को बेताब एल्विश यादव, कब रिवील करेंगे गर्लफ्रेंड का चेहरा? बोले- उसकी मांग में सिंदूर...

एल्विश यादव ने अपनी शादी की प्लानिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि वे जल्द शादी करेंगे और शादी का ऐलान बिना किसी ड्रामे के दुल्हन की फोटो के साथ करेंगे. प्यार को लेकर भी एल्विश ने अपनी फीलिंग्स शेयर कीं.

'द केरल स्टोरी झूठा प्रोपगेंडा फैला रही...', बोले CM पिनाराई विजयन, कंटेंट पर जताई नाराजगी

विपुल अमृतलाल शाह की 'द केरल स्टोरी 2' को लेकर विवाद शुरू हो चुका है. केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने फिल्म को लेकर नाराजगी जताई है. उन्होंने इस फिल्म को गलत प्रोपगेंडा फैलाने और सेकुलरिज्म के लिए खतरा बताया है.

'O Romeo' हफ्ते के बीच में भी दमदार, शाहिद की फिल्म ने फिर दिखाया सॉलिड होल्ड

‘ओ रोमियो’ ने वीकेंड के बाद असली टेस्ट पास कर लिया है. बिना किसी ऑफर के भी बुधवार को फिल्म का कलेक्शन मजबूत बना रहा और 6 दिन में इसने एक ठीकठाक टोटल खड़ा कर दिया है. इस हफ्ते की नई फिल्मों से 'ओ रोमियो' कोई खास खतरा नहीं दिख रहा इसलिए आगे इसे बड़ा जंप भी मिलेगा.

'घूसखोर पंडत' पर विवाद खत्म, मेकर्स ने वापस लिया टाइटल, SC में कहा- किसी समुदाय का अपमान नहीं...

फिल्म 'घूसखोर पंडत' को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रहे कानूनी विवाद का अंत हो गया है. फिल्ममेकर ने विवादित टाइटल को वापस ले लिया है. नए टाइटल को लेकर अभी फैसला नहीं हुआ है. लेकिन इतना जरूर कंफर्म है कि ये पुराने विवादित टाइटल से अलग होगा.

शिवाजी महाराज की जयंती पर श‍िवनेरी पहुंचे एक्टर र‍ितेश देशमुख, दी श्रद्धांजलि

Actor Riteish Deshmukh paid tribute to Chhatrapati Shivaji Maharaj on his Jayanti by visiting Shivneri. This tribute honors the legendary Maratha warrior and inspires pride in India's cultural heritage.

'ज्योति सिंह को बर्बाद कर दिया', पवन सिंह के चाचा ने अक्षरा सिंह पर लगाए गंभीर आरोप

पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादीशुदा जिंदगी तलाक के कगार पर है. दोनों का तलाक केस कोर्ट में है. इस बीच पवन के चाचा ने अक्षरा सिंह पर ज्योति को बर्बाद करने का आरोप लगाया है.

संभल में फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' को लेकर FIR दर्ज, जानें क्या है पूरा विवाद

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.

यश के घर में ही 'टॉक्सिक' का बड़ा नुकसान करेगी रणवीर की 'धुरंधर 2'! ये है वजह...

ईद पर ‘धुरंधर 2’ और ‘टॉक्सिक’ का क्लैश दिलचस्प होता जा रहा है. दोनों फिल्में पैन इंडिया रिलीज हैं, दोनों कई भाषाओं में आ रही हैं. इसलिए दोनों का हर जगह मुकाबला लगभग बराबरी का होगा. रणवीर की 'धुरंधर' का साउथ में पुराना रिकॉर्ड यश के लिए खतरा बन सकता है.

एल्विश-जिया के शो पर विवाद, यूजर्स ने बताया घटिया, टास्क देख बोले- इनके पेरेंट्स नहीं देखते क्या?

Engaged Season 2 की बोल्ड और विवादित टास्क्स को लेकर सोशल मीडिया पर भारी आलोचना हो रही है. यूजर्स ने शो को घटिया बताया और इसे बंद करने की मांग की है. इसे एल्विश यादव और जिया शंकर होस्ट करते हैं.

25 साल की हुईं माहिका, हार्दिक पंड्या ने किया ग्रैंड सेलिब्रेशन, रोमांटिक पोस्ट में लिखा- मेरी जिंदगी...

इंडियन क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वह माहिका शर्मा के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं. इसके अलावा वीडियो के बैकग्राउंड में पटाखे जलते हुए दिख रहे है. दोनों का ये वीडियो काफी वायरल है.

करीना कपूर का 'प्रिटी वुमन' मोमेंट, 39 साल पुराने विंटेज गाउन में ढाया कहर, लुक ने उड़ाए सबके होश

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.

'गधे पर बैठाकर जुलूस निकालेंगे', धमकी सुन रो पड़े थे तिग्मांशु, बोले- जया बच्चन ने बचाई जान

फिल्म निर्माता तिग्मांशु धूलिया ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में अपनी फिल्म 'हासिल' की शूटिंग के दौरान मिली धमकियों और विवादों का खुलासा किया है उन्होंने बताया कि छात्रों ने उन्हें गधे पर बैठाकर सरेआम घुमाने की योजना बनाई थी, लेकिन जया बच्चन की मदद से वे बच गए.

गर्लफ्रेंड गौरी संग सलीम खान से मिले आमिर खान, सलमान की को-स्टार चित्रांगदा ने बताया कैसा है हाल

सलमान खान के पिता और मशहूर स्क्रीन राइटर सलीम खान लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं. बैटल ऑफ गलवान में सलमान संग काम कर रहीं चित्रांगदा सिंह ने उनका हेल्थ अपडेट दिया. वहीं आमिर खान भी उनसे मिलने पहुंचे.

संजय लीला भंसाली के सामने मशहूर एक्टर ने रख दी शर्त, डिब्बा बंद हुई ये फिल्म

राजीव खंडेलवाल एक लंबे गैप के बाद दर्शकों के सामने आए हैं. इन दिनों वह अपनी एक नई सीरीज 'अमर विश्वास' को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने संजय लीला भंसाली के एक प्रोजेक्ट के बारे में बात की है.

70 की उम्र में फिल्ममेकर एम. एम. बेग का निधन, घर में पड़ा मिला शव, बदबू आने पर पड़ोसियों ने दी खबर

फिल्म मेकर एम. एम. बेग का उनके घर पर निधन हो गया. वो हिंदी सिनेमा में अपने काम और बेटी बेबी गुड्डू के पिता के रूप में जाने जाते थे. उनकी मृत्यु की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. वो करीब 70 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे.

CM पिनाराई की सख्ती के बीच ‘द केरल स्टोरी 2’ को मिली हरी झंडी, डायरेक्टर बोले- अब छोटी बहनें...

'द केरल स्टोरी 2' के डायरेक्टर कामाख्या नारायण सिंह ने हाल ही में CBFC से फिल्म को U/A सर्टिफिकेट मिलने पर रिएक्शन दिया है. इंडिया टुडे के साथ एक खास बातचीत में नारायण सिंह ने छोटी बहनों और बेटियों से रिक्वेस्ट की कि वे परिवार के साथ थिएटर में जाकर फिल्म देखें.

सलीम की खो रही थी पहचान, तोड़ी जावेद संग जोड़ी, सालों बाद स्क्रीन पर अपना नाम देख छलके आंसू

सलीम खान का एक पुराना इंटरव्यू वायरल है, जिसमें उन्होंने जावेद अख्तर संग अपनी पार्टरशिप खत्म करने के बाद दोबारा फिल्में लिखने पर बात की थी. इस दौरान उन्होंने बताया कि वो पल उनके लिए कितना मुश्किल और इमोशन्स से भरा था.

भगवा ध्वज और हाथ में तलवार, 'राजा शिवाजी' बने रितेश देशमुख, सामने आया फर्स्ट लुक

फिल्म 'राजा शिवाजी' का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आ गया है. जिसमें रितेश देशमुख शिवाजी महाराज की जयंती पर अपनी बड़ी ऐतिहासिक कहानी दिखा रहे हैं. जानिए ये फिल्म कब रिलीज होगी.

ओटीटी पर सराहना, थिएटर में सन्नाटा! क्यों बॉक्स ऑफिर पर जूझती हैं महिला प्रधान फिल्में?

हिंदी सिनेमा में महिला प्रधान फिल्मों को सोशल मीडिया पर खूब सराहना मिलती है, लेकिन थिएटर में उनका समर्थन कम रहता है. 'हक', 'मर्दानी 3' और 'अस्सी' जैसी फिल्मों ने महिलाओं की सशक्त छवि पेश की है, पर दर्शक टिकट खरीदने में संकोच करते हैं. ऐसा क्यों?

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us