
Bipin Rawat Chopper Crash: VVIP चॉपर में निकले थे CDS बिपिन रावत, जानें कैसे हुआ हादसा
AajTak
जिस जनरल से दुश्मन थर-थर कापंते थे, जिस जनरल ने दुश्मन को उसी के घर में घुस कर मारने का शौर्य दिखाया, जिस जनरल ने रणकौशल के मायने बदल दिए, नीलगिरि जिले के वेलिंगटन के मद्रास रेजीमेंटल सेंटर में जब उन्हें आखिरी विदाई जा रही थी तो शोक में डूबा हुआ था शहर. नम थी हरेक की आंखें. मद्रास रेजीमेंटल सेंटर में आकर खुद तमिलनाडु से सीएम स्टालिन ने जनरल रावत को श्रद्धांजलि दी. कल दिल्ली में पूरे सैनिक सम्मान से जनरल रावत का अंतिम संस्कार किया जाएगा. आज संसद के दोनों सदनों में राजनाथ सिंह ने कुन्नूर हेलिकॉप्टर हादसे पर बयान दिया और हादसे में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की. राजनाथ सिंह ने अपने बयान में सिलसिलेवार तरीके से पूरे हादसे की जानकारी दी. देखें ये खास रिपोर्ट.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











