
Bihar Crime: नालंदा में लाल बादशाह गिरोह और पुलिस के बीच मुठभेड़, खुलेआम शराब पी रहे थे बदमाश
AajTak
बिहार के नालंदा जिले के इस्लामपुर इलाके में मंगलवार को संतोष कुमार उर्फ 'लाल बादशाह' के गिरोह और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुआ. इस गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन बदमाश वहां से भागने में सफल रहे. सभी बदमाश एक जगह बैठकर खुलेआम शराब पी रहे थे.
बिहार के नालंदा जिले के इस्लामपुर इलाके में मंगलवार को संतोष कुमार उर्फ 'लाल बादशाह' के गिरोह और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुआ. इस गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन बदमाश वहां से भागने में सफल रहे. सभी बदमाश एक जगह बैठकर खुलेआम शराब पी रहे थे, जबकि बिहार में शराब की बिक्री और सेवन पर साल 2016 से प्रतिबंध है.
नालंदा के पुलिस अधीक्षक भरत सोनी ने बताया, "संतोष कुमार और उसके गिरोह के सदस्यों के बड्डी गांव में शराब पीने की सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस की एक टीम वहां गई. पुलिसकर्मियों को देखते ही संतोष और उसके साथियों ने फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद वहां मौजूद भागने में सफल रहे.''
एसपी ने बताया कि बदमाश जहां बैठकर शराब पी रहे थे, वो एक भीड़भाड़ वाला इलाका है, इसलिए पुलिस ने बहुत ही नियंत्रित तरीके से फायरिंग की थी. संतोष कुमार के अलावा पुलिस ने गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर ली है. उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. उन्हें पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है.
बताते चलें कि बिहार में पुलिस पर लगातार हमले हो रहे हैं. कुछ दिन पहले ही पटना में वाहन निरीक्षण अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों पर गोली चलाने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था. ये घटना बीते शनिवार रात बिहटा इलाके में परेड ग्राउंड के पास हुई. पुलिसकर्मियों ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ.
एक पुलिस आधिकारिक ने कहा था कि पुलिस ने निरीक्षण अभियान के दौरान कबाड़ ले जा रहे एक वाहन को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने गाड़ी नहीं रोकी. पुलिस की एक टीम ने तुरंत वाहन का पीछा किया. एक आवासीय इलाके में उसे जब्त कर लिया. अचानक स्थानीय लोगों ने हंगामा मचा दिया. वाहन को छुड़ाने की कोशिश करने लगे.
इस दौरान हथियारों से लैस कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में उन पर गोलियां चलाईं. इस घटना की सूचना मिलते ही आलाधिकारियों ने अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर भेजा. स्थिति को नियंत्रण में लाया गया. इस मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






