
Bihar 10th Topper: पिता की मजदूरी से फीस देकर की पढ़ाई, जानिए बिहार बोर्ड के इस मैट्रिक टॉपर की कहानी
AajTak
Bihar Board topper: बिहार में मैट्रिक की परीक्षा के रिजल्ट घोषित होते ही पटना जिले के पंडारक प्रखण्ड के कुम्हार टोली मुहल्ले में जश्न का माहौल बन गया. इसी मुहल्ले के रहने वाले नंदलाल के बड़े बेटे पवन ने मैट्रिक की परीक्षा में अव्वल स्थान प्राप्त किया है.
अगर आपके हौसले बुलंद है तो कोई रुकावट या परेशानी आपको लक्ष्य हासिल करने से नहीं रोक सकती. ये साबित कर दिखाया है बिहार के रहने वाले पवन कुमार ने. जिन्होंने बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में टॉप किया है. बिहार में मैट्रिक की परीक्षा के रिजल्ट घोषित होते ही पटना जिले के पंडारक प्रखण्ड के कुम्हार टोली मुहल्ले में जश्न का माहौल बन गया. इसी मुहल्ले के रहने वाले नंदलाल के बड़े बेटे पवन ने मैट्रिक की परीक्षा में अव्वल स्थान प्राप्त किया है. बिहार बोर्ड द्वारा जारी रिजल्ट के अनुसार पवन को 483 अंक हासिल हुए हैं. इसके साथ ही उसने बोर्ड द्वारा जारी टॉपर की लिस्ट में दूसरा स्थान प्राप्त किया है. मजदूरी करते हैं पवन के पिता रिजल्ट की खबर मिलते ही छात्र पवन के घर पर गांव वालों द्वारा बधाई देने के लिए तांता लग गया है. उसके हम उम्र से लेकर बडे बुजुर्ग तक घर पहुंचकर पवन को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी इजहार कर रहे हैं. पवन के पिता नंदलाल दिल्ली में मजदूरी करते हैं वहीं मां हाउसवाइफ है.
Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









