
Bihar: महिला ने 5 बच्चियों को एक साथ दिया जन्म, पति करता है मजदूरी
AajTak
बिहार-बंगाल सीमा पर एक निजी नर्सिंग होम में किशनगंज की एक महिला ने पांच बच्चों को एक साथ जन्म दिया है. हैरत की बात यह है कि बगैर ऑपरेशन किए यह नॉर्मल डिलीवरी हुई है. जच्चा और बच्चा स्वस्थ बताए जा रहे हैं. निजी नर्सिंग होम की चिकित्सक डॉक्टर फर्जन नूरी ने बताया कि अल्ट्रासाउंड में पांच बच्चों के होने की जानकारी मिली थी.
आप शायद यह बात सुनकर हैरत में पड़ जाएं, लेकिन यह सच है. एक महिला ने एक, दो, तीन नहीं बल्कि एक साथ पांच बच्चों को जन्म दिया है. सभी बच्चे स्वस्थ हैं और सभी लड़कियां हैं. दरअसल, यह मामला किशनगंज जिले के पोठिया प्रखंड का है, जहां बिहार-बंगाल सीमा पर एक निजी नर्सिंग होम में किशनगंज की एक महिला ने पांच बच्चों को एक साथ जन्म दिया है.
हैरत की बात यह है कि बगैर ऑपरेशन किए यह नॉर्मल डिलीवरी हुई है. जच्चा और बच्चा स्वस्थ बताए जा रहे हैं. पांचों नवजात इस समय डॉक्टरों की निगरानी में हैं. बताया जा रहा है कि किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड के जाल मिल्लिक गांव के रहने वाले जावेद आलम की पत्नी ताहेरा बेगम ने पांच बच्चियों को बीते शनिवार को एक साथ जन्म दिया है.
यह भी पढ़ें- Jodhpur: दो लड़के, दो लड़कियां, महिला ने अस्पताल में दिया चार बच्चों को जन्म
निजी नर्सिंग होम की चिकित्सक डॉक्टर फर्जना नूरी के नेतृत्व में सफल प्रसव कराया गया. उन्होंने बताया कि जब महिला दो माह की गर्भवती थी, तभी से वो इलाज कर रही थीं. उन्होंने बताया कि अल्ट्रासोनोग्राफी के माध्यम से पता चला था कि महिला के गर्भ में पांच-पांच नवजात पल रहे हैं.
जब गर्भवती महिला को इसका पता चला तो पहले तो वो डर गई थी. बाद में उसे हौसला दिया गया और आज एक साथ पांच बच्चियों को जन्म दिया. चिकित्सक ने कहा कि नॉर्मल डिलीवरी कर पांच बच्चियों को सफल प्रसव करवाया गया. सभी नवजात लड़कियां हैं.
फिलहाल, जच्चा और बच्चों का स्वास्थ्य ठीक है. पांच बच्चों को जन्म देने वाली महिला ताहेरा बेगम ने बताया कि उसको पहले से एक बेटा है. उसने बताया कि दो महीने के गर्भ के दौरान पहले अल्ट्रासाउंड में चार बच्चों के होने का पता चला. बाद में अगले अल्ट्रासाउंड में पांच बच्चों के होने की जानकारी मिली थी. बच्चों के जन्म के समय पति जावेद आलम मजदूरी के लिए बाहर गया हुआ था.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




