
Bihar: प्रोफेसर दंपति की हत्या के मामले का Video आया सामने, बैग ले जाता दिखा संदिग्ध
AajTak
बिहार में बीजेपी नेता और रिटायर्ड प्रोफेसर दंपति की हत्या से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. सीसीटीवी में संदिग्ध युवक दंपति के घर के अंदर जाते हुए दिखाई दे रहा है. नीले रंग की टीशर्ट पहना हुआ युवक घर से निकलते वक्त हाथ में बैग लिए हुए रिकॉर्ड हुआ. पुलिस संदिग्ध युवक की तलाश कर रही है.
बिहार (Bihar) के आरा के नवादा थाना इलाके के कतीरा मुहल्ले में सोमवार को हुए बीजेपी नेता और रिटायर्ड प्रोफेसर दंपति महेंद्र सिंह और उनकी पत्नी पुष्पा सिंह की हत्या से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. सीसीटीवी में एक संदिग्ध युवक वक्त रिटायर्ड दंपति के घर के अंदर जाते हुए दिखाई दे रहा है.
वीडियो में दिख रहे शख्स ने नीले रंग की टीशर्ट पहनी हुई है. जब वह घर से बाहर निकलता रिकॉर्ड हुआ है, उस वक्त उसके हाथ में बैग भी दिखाई दे रहा है. घर के अंदर आते वक्त उसके हाथ खाली थे.
बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा शख्स घटना के दिन काफी देर तक रिटायर्ड प्रोफेसर के घर मे मौजूद था. वहीं, इस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस संदिग्ध शख्स की शिनाख्त करने और उसे गिरफ्तार करने में जुटी हुई है.
यहां देखिए वीडियो...
29 जनवरी का है सीसीटीवी
सीसीटीवी वीडियो 29 जनवरी का बताया जा रहा है. अंदाजा लगाया जा रहा है कि घटना को अंजाम रविवार को दिया गया और पुलिस को अगले दिन इसकी जानकारी मिली.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











