
Bihar: ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला हाजीपुर, BJP समर्थक पंचायत प्रतिनिधि की सरेआम हत्या
AajTak
बिहार के हाजीपुर में आज सुबह हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां BJP समर्थक पंचायत प्रतिनिधि की ताबड़तोड़ गोलीबारी कर हत्या कर दी गई. इस वारदात से इलाका दहल गया है. सूचना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया. इस घटना को लेकर BJP विधायक ने सरकार पर निशाना साधा है. विधायक ने कहा है कि सरकार कहती है कि राज्य में जनता राज है, क्या इसी को जनता राज कहते हैं.
बिहार के हाजीपुर में सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां बदमाशों ने भाजपा समर्थक पंचायत प्रतिनिधि को गोलियों से छलनी कर दिया. बताया जा रहा है कि बदमाश सिगरेट लेने पहुंचे थे. उसी दौरान अचानक ताबतोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिससे पंचायत प्रतिनिधि की मौत हो गई. घटना के बाद मौत की तस्दीक करने के लिए बदमाश वापस लौटे और दोबारा फायरिंग की.
जानकारी के अनुसार, यह घटना सदर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर केदरचौक में आज सुबह हुई है. केदरचौक पर सुबह के समय 2 बदमाश एक दुकान पर पहुंचे. इलाके के पंचायत प्रतिनिधि अजय तिवारी दुकान पर अकेले बैठे थे. एक बदमाश ने काउंटर पर पहुंचकर सिगरेट मांगी. अजय ने दुकान के स्टाफ को सिगरेट देने के लिए कहा.
उसी दौरान सामने खड़े बदमाश ने अजय पर फायरिंग करनी शुरू कर दी. इस दौरान फायरिंग से बचने के लिए अजय काउंटर के पीछे छिपने की कोशिश करने लगा. इस दौरान दोनों बदमाशों ने अपनी-अपनी पिस्टल से ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं.
इस गोलीबारी में अजय की मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाहर चले गए. इस दौरान बदमाश मौत की तस्दीक करने के लिए वापस लौटे और फिर से अजय पर फायर झोंक दिया. हत्या की यह वारदात दुकान में लगे CCTV में कैद हो गई है. हत्या की इस घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई. खबर मिलते ही इलाके में भारी पुलिस बल पहुंच गया.
एसडीपीओ बोले- मल्टीपल फायर कर की गई है हत्या

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.





