
Bigg Boss OTT: फिनाले में पहुंचे ये 6 कंटेस्टेंट्स, कौन बन सकता है शो का विनर?
AajTak
फिनाले वीक में तो 6 लोग पहुंच गए हैं. लेकिन अगर कंटेस्टेंट्स की जर्नी की बात करें तो निशांत भट्ट शुरुआत से गेम में सबसे ज्यादा फोकस बनाए हुए दिखे हैं. फैन फॉलोइंग की बात करें तो प्रतीक सहजपाल को ऑडियंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. निक्की तंबोली से लेकर गौहर खान समेत कई सेलेब्स प्रतीक को सपोर्ट कर रहे हैं.
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाने वाला शो बिग बॉस ओटीटी अब अपने अंतिम पड़ाव पर है. शो को खत्म होने में सिर्फ कुछ ही दिन बाकी हैं. 18 सितंबर को बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन का ग्रैंड फिनाले है और इस दिन बीबी ओटीटी को अपना सबसे पहला विनर मिल जाएगा. फैंस अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स को ट्रॉफी जीतते हुए देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं.
संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












