
Bigg Boss 16: 3 फुट के Abdu Rozik ने मिस इंडिया Manya Singh की कर दी पिटाई, भूलकर भी मिस न करें ये Video
AajTak
शो में नन्हे अब्दू रोजिक तो हमेशा ही मस्ती करते हुए नजर आते हैं. हाल ही के एपिसोड में अब्दू रोजिक मिस इंडिया रनरअप मान्या सिंह संग खेलते दिखे. अब्दू रोजिक बेडरूम में बैठी मान्या के ऊपर रजाई डालकर उन्हें चप्पलों से पीटते हैं. मान्या के ऊपर चढ़-चढ़कर अब्दू ने उनकी चप्पलों से खूब पिटाई की.
बिग बॉस 16 में कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाइयां और ड्रामा हर गुजरते दिन के साथ बढ़ रहा है. शो में एक और जहां दोस्त दुश्मन बन रहे हैं, तो वहीं नन्हे अब्दू रोजिक हर किसी की जान बने हुए हैं. अब्दू शो में अकेले एक ऐसे कंटेस्टेंट हैं, जिनकी सबके साथ अच्छी ट्यूनिंग है. वे सभी के साथ मस्ती करते दिखते हैं. अब अब्दू का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी हंसी नहीं रुकेगी.
अब्दू ने मान्या की क्यों की पिटाई?
शो में नन्हे अब्दू रोजिक तो हमेशा ही मस्ती करते हुए नजर आते हैं. हाल ही के एपिसोड में अब्दू रोजिक मिस इंडिया रनरअप मान्या सिंह संग खेलते दिखे. अब्दू रोजिक बेडरूम में बैठी मान्या के ऊपर रजाई डालकर उन्हें चप्पलों से पीटते हैं. मान्या के ऊपर चढ़-चढ़कर अब्दू ने उनकी चप्पलों से खूब पिटाई की. शिव ठाकरे ने भी अब्दू का साथ दिया. फिर मान्या भी अब्दू को रजाई के अंदर बंद कर देती हैं.
मान्या और अब्दू को मस्ती करता देखकर फैंस को भी खूब मजा आया. मान्या वैसे तो शो में दिखाई देती ही नहीं हैं, लेकिन अब्दू की वजह से उन्हें थोड़ा स्क्रीन टाइम मिल गया. अब्दू के नटखट और चुलबुले अंदाज का ये वीडियो आपका दिन बना देगा. इसीलिए कह रहे हैं इस वीडियो को जरूर देख लीजिए, क्योंकि ये नहीं देखा तो फिर क्या ही देखा.
#AbduRozik 🤣🤣🔥#biggboss16 #bb16 pic.twitter.com/gVZLYtwMD5

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












