
Bigg Boss 16: 'साउथ की सनी लियोनी' को जब गुंडों ने किया किडनैप, मांगे 10 लाख रुपये, फिर ऐसे बचाई जान
AajTak
Bigg Boss 16: अर्चना गौतम को शुरुआती हफ्तों में काफी पसंद किया जा रहा था, लेकिन अब उनका गेम वीक पड़ता जा रहा है. अर्चना को अब कम स्क्रीन टाइम मिल रहा है. घरवालों का कहना है कि अर्चना की जगह अब प्रियंका ने ले ली है. ऐसे में अर्चना शो में अपनी जगह बनाए रखने के लिए नई ट्रिक अपना रही हैं.
Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में इस बार 'साउथ की सनी लियोनी' यानी अर्चना गौतम खूब जलवे बिखेर रही हैं. अर्चना को शो की एंटरटेनमेंट क्वीन का टैग दिया गया है, क्योंकि पहले हफ्ते से ही वो दर्शकों को अपनी फनी बातों से खूब एंटरटेन कर रही हैं. अब बीते दिन के एपिसोड में अर्चना ने अपने बारे में एक ऐसा खुलासा किया, जिसे सुनकर फैंस हैरान रह गए.
अर्चना ने किया शॉकिंग खुलासा
वॉशरूम एरिया में अर्चना गौतम सौंदर्या शर्मा से बात कर रही होती हैं. तभी अर्चना सौंदर्या को अपने साथ हुए एक हादसे के बारे में बताती हैं. अर्चना ने सौंदर्या को बताया कि एक बार उन्हें कुछ गुंडों ने किडनैप कर लिया था. अर्चना ने बताया कि कुछ लोग उनके पास आए और खुद को सीबीआई का बताकर उन्हें अपने साथ चलने को कहने लगे. अर्चना को लगा वो सच में ऑफिसर्स हैं तो वो उनके साथ गाड़ी में बैठकर चली गईं. अर्चना ने कहा कि उन लोगों ने उनसे 10 लाख रुपये भी मांगे. लेकिन फिर भी वो समझी नहीं और वो उन्हें 2 लाख रुपये देने के लिए तैयार हो गईं.
अर्चना ने फिर आगे बताया कि थोड़ी आगे चलने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने उनकी गाड़ी को रोक लिया और चालान काटने लगे. तब अर्चना को लगा कि अगर ये लोग खुद को ऑफिसर्स बता रहे हैं तो फिर इनका चालान कैसे कट सकता है. उस समय अर्चना को समझ आया कि वो ऑफिसर्स नहीं, बल्कि गुंडे हैं और उन्हें किडनैप करके ले जा रहे हैं. अर्चना ने कहा कि तब वो शोर मचाने के बजाए अपनी सूझ-बूझ का इस्तेमाल करके वहां से भाग गई.
अर्चना की चॉल के लोगों ने की थी मदद

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












