
Bigg Boss 15 Written Updates: घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए ये 3 कंटेस्टेंट्स, राजीव अदातिया की हुई एंट्री
AajTak
शमिता शेट्टी घरवालों से काफी नाराज नजर आईं. दरअसल, किसी ने शमिता का ग्लूटेन फ्री चॉकलेट डेजर्ट खा लिया था, जो एक्ट्रेस को बिल्कुल पसंद नहीं आया और उन्होंने इस बात पर नाराजगी जाहिर की.
बिग बॉस 15 में इस सीजन के पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री हो गई है. राजीव अदातिया शो के पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बने हैं. राजीव के आने से शो में एंटरटेनमेंट और ड्रामे का लेवल हाई होता हुआ दिखाई दे रहा है. लेकिन घर में कई रिश्ते भी बदलने लगे हैं. राजीव के आने से माइशा-ईशान और शमिता-विशाल के रिश्ते में फूट पड़ने लगी है. आइए आपको बताते हैं बीते दिन के एपिसोड में क्या-क्या खास हुआ.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












