
Bigg Boss 15: Vishal Kotian को किया Simba Nagpal ने रिप्लेस, राजीव संग लेंगे घर में एंट्री
AajTak
शो में दो नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स भी आएंगे. पहले तो एक्स-कंटेस्टेंट विशाल कोटियन का नाम सामने आ रहा था, लेकिन कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट आने के कारण इनका प्लान कैंसल हुआ. अब खबर आ रही है कि सिंबा नागपाल और राजीव अदातिया शो में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट जाएंगे.
टीवी का पॉपुलर कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 15' इस हफ्ते खत्म होने वाला था, लेकिन 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने अनाउंस किया था कि इस शो की अवधि दो हफ्तों के लिए बढ़ाई जा रही है. शो में दो नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स भी आएंगे. पहले तो एक्स-कंटेस्टेंट विशाल कोटियन का नाम सामने आ रहा था, लेकिन कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट आने के कारण इनका प्लान कैंसल हुआ. अब खबर आ रही है कि सिंबा नागपाल और राजीव अदातिया शो में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट जाएंगे.

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












