
Bigg Boss 15 में शमिता शेट्टी की एंट्री पर मूस जट्टाना ने उठाए सवाल, एक्ट्रेस के फैंस ने कर दिया ट्रोल
AajTak
मूस ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए अपनी इंस्टा स्टोरी पर वीडियो शेयर किए हैं. मूस ने कहा- "पहले तो मुझपर ये इल्जाम लगाए जा रहे थे कि मैं कामचोर हूं, मैं अस्वस्छ हूं. अब मुझपर ये भी इल्जाम लगाए जा रहे हैं कि मैं इमैच्योर हूं. मैं जेलस हूं गवार हूं, सब कुछ मैं ही हूं. मैं बुरी हूं आप और आपकी शमिता शेट्टी अच्छी है."
बिग बॉस ओटीटी से निकलने के बाद से ही मूस जट्टाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. मूस जट्टाना अक्सर ही अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने वीडियो और फोटोज शेयर कर फैंस को एंटरटेन करती रहती हैं. लेकिन अब मूस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शमिता शेट्टी की बिग बॉस 15 में एंट्री पर सवाल उठाए हैं, जिसके बाद शमिता के फैंस ने मूस को जमकर ट्रोल किया.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












