
Bigg Boss 15: पहले Weekend Ka Vaar में होगा फुलऑन एंटरटेनमेंट, फैंस को मिलेगा बड़ा सरप्राइज
AajTak
वीकेंड का वार में नवरात्र की धूम दिखेगी. सलमान खान स्टेज पर राखी सावंत के साथ गरबा करते हुए भी दिखेंगे. राखी ने शो में गोरिया बनकर एंट्री की. वीकेंड का वार में राहुल वैद्य-निया शर्मा अपने म्यूजिक वीडियो गरबे की रात को प्रमोट करेंगे.
2 अक्टूबर को बिग बॉस 15 का धमाकेदार आगाज हुआ था. रियलिटी शो के पहले हफ्ते में काफी सारा हंगामा देखने को मिला. तो शो के पहला वीकेंड का वार कैसे हंगामेदार ना हो. पहले हफ्ते ने जिस तरह फैंस को खूब एंटरटेन किया, ठीक वैसे ही अब वीकेंड का वार में दर्शकों को एंटरटेनमेंट का फुलऑन डोज मिलेगा. #SalmanKhan's tomorrow #WeekendKaVaar Full promo 🔥#BiggBoss15 #BB15 pic.twitter.com/fCp3bB6okU

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












