Bigg Boss 15: क्या Pratik Sehajpal बने घर के नए VIP? टास्क में रोते हुए Tejasswi Prakash बोलीं- ऐसी जीत मुबारक हो
AajTak
शो का प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है. प्रोमो में देख सकते हैं कि टिकट-टू-फिनाले जीतने के लिए तेजस्वी और प्रतीक एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं. हालांकि, प्रोमो वीडियो में प्रतीक तेजस्वी पर भारी पड़ते हुए नजर आ रहे हैं. प्रतीक टास्क जीतने के लिए तेजस्वी की साइकिल को तोड़ते हुए भी नजर आ रहे हैं. वहीं दूसरी ओर राखी सावंत भी प्रतीक को चीयरअप करती हुई दिखाई दे रही हैं.
शमिता शेट्टी के कैप्टन बनने से बिग बॉस 15 में एक बार फिर गेम पलट गया है. शमिता ने तेजस्वी प्रकाश को वीआईपी जोन से बाहर कर दिया है. अब तेजस्वी एक बार फिर अपना टिकट-टू-फिनाले वापस पाने के लिए प्रतीक सहजपाल से टास्क में कंपीट कर रही हैं. इस टास्क में ज्यादातर घरवाले प्रतीक को सपोर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं.

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











